Dharmendra: सनी देओल के पिता धर्मेन्द्र जिनके निधन के बाद अब उनका अस्थि विसर्जन किया जा रहा है। जो हरिद्वार में होगा, खबरों के अनुसार देओल परिवार गंगा घाट पर पहुंच चुका है। सनी देओल और बॉबी देओल हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पहुंच चुके है। जहा एक्टर की अस्थियों का विसर्जन किया जा रहा है। नीचे जानिए पूरी रिपोर्ट
तीन दिसंबर को दिवंगत एक्टर Dharmendra का हो रहा अस्थि विसर्जन
हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेन्द्र जिनका निधन 9 दिन पहले हुआ था। ऐसे में अब एक्टर की अस्थियों का विसर्जन उत्तरखंड के हरिद्वार में हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और बॉबी देओल साथ ही परिवार के अन्य लोग घाट पर पहुंच चुके है। दिवंगत एक्टर की अस्थि विसर्जन 2 दिसंबर को होना था। किन्तु किसी कारण नहीं हो पाया आज 3 दिसंबर को रहा है।
बता दे कि, भारतीय सिनेमा में बड़ी कामयाबी पाने वाले एक्टर ने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। 89 साल के अभिनेता को कई दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसकी बजह से उन्हें कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती भी कराया गया था। लेकिन उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया गया था। क्योकि घर पर ही इलाज करने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन 24 नवंबर को उन्हें बचाया नहीं जा सका,
हरिद्वार के वीआईपी घाट में होगा अस्थि विसर्जन
रिपोर्ट के अनुसार सनी और बॉबी के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी होटल में ठहरे हुए है। आज 3 दिसंबर को 9 दिन बाद उनका हरिद्वार के वीआईपी घाट पर दिवंगत एक्टर की अस्थि विसर्जन की तैयारी चल रही है। किन्तु देओल परिवार ये सभी काम मीडिया की निगरानी में नहीं करना चाहता, वे मीडिया से दूर है।
इस बजह से नहीं हुए थे फैंस को आखिरी दर्शन
दरअसल एक्टर का अंतिम संस्कार निजी रखा गया था। जिससे अभिनेता को चाहने वाले तमाम प्रशंसक नाराज हुए थे। क्योकि आम जनता उन्हें आखिरी बार देखना चाहती थी। ऐसे में अब कथित तौर पर हेमा मालिनी ने बताया है कि, दिवंगत एक्टर नहीं चाहते थे कि, कमजोर हालत में लोग उन्हें देखें, वे गरिमापूर्ण विदाई चाहते थे। लास्ट दिनों में उनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी।
ये है धर्मेन्द्र की आने वाली फिल्म
2023 में ‘रोकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद वे ‘तेरी बातों में उलझा पिया’ में नजर आए थे। दोनों ही हिट रही थी। जिसकी बजह से उन्हें अगली फिल्म भी साइन की थी। जिसका टाइटल ‘इक्कीस’ जो जल्द 25 दिसंबर से सिनेमाघरों में लगने वाली है। एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म में अगस्त्य नन्दा हिन्दी सिनेमा में डेब्यू कर रहे है। ये दिवंगत एक्टर कीआखिरी फिल्म होगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
