Border 2 Sandese Aate Hai Song: सनी देओल की बॉर्डर 2 का कल धमाकेधार टीजर रिलीज किया गया था। जिसमे सनी देओल पिता धर्मेन्द्र के बाद पहली बार कैमरे के सामने नजर आए। इस दौरान वरुण धवन साथ में सुनील शेट्टी के बेटा अहान शेट्टी भी नजर आए थे। इसी बीच इस फिल्म के आइकॉनिक गाना ‘संदेशे आते है’ को लेकर एक बड़ा अपडेट आ चुका है। जहां इसके निर्माता ने खुद इस गाने की रिलीज डेट का खुलासा किया है। चलिए जानते है कब लॉन्च हो रहा गाना
Border 2 Sandese Aate Hai Song
‘संदेशे आते है’ ये सॉन्ग आज भी दर्शकों का फेवरेट सॉन्ग है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। ये हिट सॉन्ग 1997 में रिलीज़ हुई ‘बॉर्डर’ का है। इस छोटे से गाने में सैनिकों का त्याग और समर्पण से भरा जीवन दिखाया गया था। गाना में इनकी जीवनशैली को इतनी वास्तविक तरह से दिखाया गया था कि, आज भी इसके लिरिक्स और छबि को देखकर दर्शकों के आँखों में आंसू आ जाते है। ऐसे में अब इसका दूसरा वर्जन रिलीज होने जा रहा है।
बॉर्डर 2 फर्स्ट सॉन्ग ‘संदेशे आते है’ इस दिन होगा रिलीज
जो अगले महीने 2 जनवरी को धूम धाम से रिलीज किया जाएगा। ये एक तरह से आधिकारिक ऐलान है क्योकि खुद इसके निर्माता ने कल बॉर्डर 2 के टीजर इवेंट में बताया था। दरअसल इस इवेंट में लोगों के ज्यादा मांग के कारण ‘संदेशे आते है’ सॉन्ग के बारें में पूछा तो, निर्माता भूषण कुमार ने इस गाने के बारें में बताया है। जहां उन्हों इसकी रिलीज डेट 2 जनवरी बताई है। ये सॉन्ग लोंगेवाला में भारतीय सशस्त्र बालों के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज होगा।
1971 युद्ध पर बनाई गई है फिल्म
इसकी कहानी 1971 युद्ध पर आधारित है। जिसमे सभी मुख्य किरदार वास्तविक होगे। सनी देओल के किरदार का नाम फतेह सिंह कलेर सिंह है। वरुण के किरदार का नाम मेजर होशियार सिंह जबकि दिलजीत का निर्मल जीत सिंह और अहान शेट्टी ‘जोसेफ पायस अल्फ्रेड नोरोन्हा’
इस दिन होगी बड़े पैमाने पर रिलीज
अनुराग सिंह की और से निर्देशित की गई बॉर्डर 2 को लेकर धीरे-धीरे फैंस के बीच में बज क्रिएट हो चुका है। ऐसे में इस बार सनी देओल गदर 2 का भी ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ने वाले है। माना जा रहा है पहले दिन ही बॉर्डर 2 को धमाकेधार शुरुआत मिलेंगी, लेकिन इसके लिए आपको 23 जनवरी तक इंतेजार करना होगा। ये फिल्म इसी दिन बड़े स्तर पर देश और विदेशी में रिलीज की जाएगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
