Dhurandhar Box Office Collection Day 13: धुरंधर ने रचा फिर इतिहास बनी सबसे फास्ट 400 करोड़ी फिल्म

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। जो 2025 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म को छोड़ किसी ने नहीं किया है। दरअसल अभी दो हफ्ते भी इसने सिनेमाघरों में नहीं बिताए है किन्तु इसने नेट में 400 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया है। ये कारनामा 2025 में किसी साउथ फिल्म ने नहीं किया है। तो वही आज 13वें दिन भी धुरंधर को देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ नजर आ रही है। चलिए जानते है Dhurandhar Day 13 Collection कितना कर चुकी है।

Dhurandhar Box Office Collection- आज 13वें दिन भी जलबा बरकरार

रणवीर सिंह की इस फिल्म में सबसे ज्यादा वाहवाही साहयक कलाकार अक्षय खन्ना की हो रही है। फिल्म में रमहान डकैत के रोल में नजर आए अक्षय खन्ना का क्रेज सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इनके अलाबा सहायक रोल में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, माधवन और राकेश बेदी जैसे शानदार कलाकार नजर आए है जिसमे लीड फ़ीमेल एक्ट्रेस सारा अर्जुन है। आइए जानते है आज 13वें दिन के कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 13

दरअसल वर्किंग डेज में भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर तूफानी पारी शांत नहीं हो रही है। जहां अक्सर बड़ी से बड़ी फिल्मों ने वर्किंग डेज में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। किन्तु ये रोजाना कामकाज वाले दिनों में भी 30 करोड़ के करीब जा रही है। आज भी जनता का सिनेमाघरों में बड़ी सख्या में झुकाब देखा जा रहा है।

  • धुरंधर ने 13वें दिन 25.5 करोड़ कमाए

धुरंधर ने रचा ये इतिहास

टोटल कमाई पर नजर डाले तो, धुरंधर ने फायनली 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। और इसी के साथ ये सिंगल भाषा में हिन्दी सिनेमा की सबसे फास्ट 400 करोड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी हकी है। अभी तक हिन्दी भाषा में ये कारनामा एनिमल, छावा, गदर 2 जैसी फिल्मों ने किया है। अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार छावा से भी अधिक देखी जा रही है।

बता दे कि, पहले वीक का प्रदर्शन 207 करोड़ का था। दूसरे वीक की शुरुआत 32.5 करोड़ से हुई थी। उसके बाद 9वें दिन 53 करोड़, दसवें दिन 58 करोड़, कल 30.5 करोड़ कमाए है जिससे सेकनिल्क के अनुसार धुरंधर 13 दिनों से कमाई 437.25करोड़ की हो चुकी है।

ये भी पढ़े… Border 2 Teaser Out: बॉर्डर 2 का शानदार टीजर हुआ रिलीज, टीजर में दिखी रोंगटे खड़े कर देने वाली देशप्रेम की भावना

2025 में आखिर किन फिल्मों में किया 400 करोड़ को टच

2025 में हिन्दी के साथ साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक मोस्ट अवेटेड फिल्म आ चुकी है। लेकिन किसी फिल्म ने सिंगल भाषा से 400 करोड़ को टच नहीं किया है। केवल हिन्दी फिल्म छावा को छोड़कर, रणवीर सिंह की फिल्म 2025 में सेकंड 400 करोड़ी फिल्म बनी है। इससे पहले छावा मूवी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment