The Raja Saab Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ‘द राजा साब’ ने प्री-सेल्स से कमा लिए करोड़ो रुपये…

The Raja Saab Advance Booking Collection: प्रभास की फिल्म का धमाकेधार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये ट्रेलर रिलीज से लगभग 10 दिन पहले रिलीज हुआ है किन्तु इसने करोड़ो रुपये कमाने स्टार्ट कर दिए है। दरअसल ‘द राजा साब’ ने 2 करोड़ रुपये सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही कमा लिए है।

The Raja Saab Advance Booking Collection

प्रभास भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे है। हालांकि ये फिल्म पहले ही रिलीज होने वाली थी। किन्तु धुरंधर के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। ऐसे में इस बार 9 जनवरी को ये मोस्ट अवेटेड मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि इस बार भी प्रभास की इस फिल्म को थलपति विजय की ‘जन नेता’ से क्लैश का सामना करना पड़ रहा है।

किन्तु दर्शकों के बीच में ‘द राजा साब’ का बज ज्यादा नजर आ रहा है। क्योकि कल इसका जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिससे फैंस 9 जनवरी के लिए उत्साहित है। लेकिन रिलीज से पहले इसने मोटी कमाई करनी शुरू कर दी है।

द राजा साब ने एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

दरअसल निर्माता की और से प्रभास की इस फिल्म एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट सामने आई है। जहां प्री-सेल्स से ही $200K से अधिक के टिकट ‘द राजा साब’ ने बेच दिए है। जबकि रिलीज होने अभी भी एक हफ्ते से अधिक का समय बचा हुआ है।

अमेरिका में दिखा प्रभास की फिल्म का जलबा

अमेरिका में रिलीज से ही ‘द राजा साब’ का अच्छा खास बज है। क्योकि रिपोर्ट के अनुसार ग्रॉस में ये अमेरिका प्री-सेल्स 2 करोड़ कमा चुकी है। जो ओवरसीज में भी शानदार कमाई का संकेत है। हालांकि अब ट्रेलर देखने के बाद दर्शक फिल्म के लिए और उत्साहित होगे।

ये भी पढ़े…Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 6: धुरंधर के आगे नहीं टिक पा रही कार्तिक आर्यन की फिल्म जानिए छठे दिन की कमाई

द राजा साब के सामने होगी कई फिल्में

बता दे कि, प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म बिग बजट के बनाई गई है। जिसकी टोटल लागत ही 400 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। हालांकि इस बड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 2 बड़ी मूवी का सामना करना पड़ेगा, जो 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है दरअसल जहां 9 जनवरी को विजय और बॉबी की ‘जन नेता’ रिलीज़ होगी तो वही इसके बाद भी प्रभास की इस फिल्म के सामने बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होगी।

ऐसे में देखना होगा इन बड़ी फिल्मों के सामने ‘द राजा साब’ क्या हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाएगी। बता दे कि, प्रभास-संजय दत्त की ये फिल्म अगले महीने 5 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment