Jolly LLB 3 Court Case: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ जिसे अगले महीने रिलीज किया जा रहा है। जिससे एक्टर फिल्म को प्रोमोशन भी कर रहे है लेकिन अब ये फिल्म विवादों में आ चुकी है। यहा तक कि, फिल्म कोर्ट में भी आ चुकी है। दरअसल उनकी फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई है। जिसका कारण टीजर है। जिसमे दिखाए गए सीन को अपमान बताया जा रहा है।
रिलीज से पहले कानूनी विवादों में उलझी Jolly LLB 3
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी कॉमेडी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए काफी सुर्खियों में है। ये उनकी चौथी फिल्म है। साथ ही एक्टर का मच अवेटेड प्रोजेक्ट है। जिसका इंतेजार फैंस बेसब्री से कर रहे है। क्योकि तीसरा पार्ट है जिसमे इस बार भी जॉली एलएलबी 3 में अक्षय की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग देखने को मिलने वाली है। लेकिन उससे पहले ये फिल्म फस चुकी है। कोर्टरूम फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई है। जिसमे कहा गया है कि, टीजर में दिखाई गए सीन वकील और जज का अपमान हुआ है।
वकीलों और जजों का हुआ अपमान
दरअसल कुछ दिन पहले जॉली एलएलबी 3 का कॉमेडी से भरा टीजर रिलीज हुआ है। जो फैंस को पसंद आया है लेकिन गणेश म्हस्खे, वकील वाजेद खान को टीजर में दिखाई गए दृश्य अपमानजनक लगे है। इनका मानना है कि, टीजर में वकीलों और जजों को जिस तरह से दिखाया गया है। वो एक अपमानजनक है। साथ ही उन्हों ने कहा अभिनेताओं और निर्माता की और से टीजर मे अभद्र भाषा का उपयोग हुआ है। जिससे कानून का मज़ाक उड़ाया गया है।
28 अगस्त को अदालत में पेश होगे एक्टर्स और फिल्म निर्माता
रिपोर्ट्स के अनुसार जॉली एलएलबी 3 के एक्टर्स और फिल्म निर्माता के खिलाफ समन भेजा गया है। कहा जा रहा है अब इस फिल्म के अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को 28 अगस्त को अदालत में पेश होना होगा। साथ ही अक्षय की इस फिल्म को रिलीज न करने की मांग भी की है। बता दे कि, साल 2017 में जब अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी इस तरह के विवादों में आई थी।
कब होगी रिलीज
जानकारी के लिए बता दे कि, जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर अभी तक जारी नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हुआ था। जिसमे हास्य अंदाज के साथ कानूनी दांव पेंच दिखाई गए थे। जिसके बाद कल गाना रिलीज हुआ है। जिसमे अक्षय और अरशद नजर आ रहे है। साथ ही सौरभ शुक्ला भी नजर आए थे। फ़िहलाल सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इसे बड़े पर्दे पर 19 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। जिसमे हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी है।
ये भी पढ़े…
- Upcoming Movies: Bobby Deol की ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल
- Baaghi 4 Trailer Release Date: जल्द रिलीज होना वाला बागी 4 का ट्रेलर, जानिए रिलीज डेट
- Aryan Khan Net Worth 2025: 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक है आर्यन खान

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
