Akshay Kumar की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में! उस दौर में सलमान, शाहरुख, आमिर सब पीछे थे।

Akshay Kumar Top 5 Highest Grossing Movies: खिलाड़ी कुमार जिनकी फिल्में हिट की गारंटी मानी जाती थी ये सिलसिला उन्होंने कई सालो तक बरकरार रखा है। लेकिन अब अक्षय कुमार का समय पहले जैसा नहीं रहा है। हालांकि इस साल उनकी उनकी कई मच अवेटेड फिल्में आना वाकी है जिसमे कई बड़े नाम है। जिनका माहौल अभी भी शानदार है जिससे ये फिर बॉक्स ऑफिस के किंग बनने वाले है। फ़िहलाल आज भले ही उनका बूरा समय चल रहा है लेकिन कुछ साल पहले कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमे उनकी 5 ऐसी फिल्में जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने की लिस्ट में आती है। चलिए जानते है अक्षय की 5 सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्में के बारें में।

अक्षय कुमार की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्में

2021 से पहले अक्षय कुमार का दौर ऐसा था कि, जिस फिल्म पर भी वे हाथ रख रहे थे वो फिल्म सुपरहिट हो रही थी उस दौरान एक्टर ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए है। लेकिन अचानक उनकी फिल्मों का प्रदर्शन खराब होता गया है ये खराब समय अक्षय के करियर में कोरोना के बाद आया है उससे पहले उनकी फिल्मों ने धूम मचाई है। नेचे उनकी 5 सबसे अधिक कमाऊ फिल्म के बारें बताया गया है।

सूर्यावंशी

शुरुआत साल 2019 आई उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म सूर्यावंशी से करते है इस फिल्म ने उन्हें फिर से एक एक्शन अवतार के रूप में खड़ा किया था। जिसमे वे माहिर थे। यकीनन इस फिल्म को लेकर दर्शको का इतना क्रेज था कि, इस फिल्म की पहले दिन का ओपनिंग कलेक्शन 40 करोड़ का माना जा रहा था। सिर्फ इसलिए नहीं की ये रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियों था। बल्कि अक्षय कुमार के फैंस उन्हें फिर से एक्शन अवतार में देखने चाहते थे। उस समय उनके फैंस के बीच में काफी ज्यादा क्रेज था। साथ ही फिल्म में उनके साथ कैटीना कैफ भी थी जिससे दर्शक और भी ज्यादा एक्साइटेड थे।

लेकिन जैसी ही इस फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आई ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी थी क्योकि उस समय देश में कोरोना की एंट्री हुई थी। जिससे निर्माता ने कुछ महीने बाद ऐसा समय पर रिलीज की जहा फिल्म मेकर अपनी फिल्मों को रिलीज करने से बच रहे थे। लेकिन कोरोना काल में रिलीज होने के बावजूद सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया था। उस समय कोरोना काल में रिलीज करने से अक्षय की खूब प्रशंसा हुई थी। फिल्म ने घरेलू नेट कलेक्शन 195 करोड़ का किया था साथ ही वर्ल्डवाइड से 294 करोड़ रुपये की सुपरहिट कमाई की थी।

मिशन मंगल

2019 में रिलीज हुई उनकी ‘मिशन मंगल’ जिसने उन्हें 200 करोड़ के क्लब में एंट्री दिलाई थी ये अक्षय की पहली घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी थी। 95 करोड़ से बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की नेट कलेक्शन भारत से 2003 करोड़ और वर्ल्डवाइड से 290 करोड़ रुपये था।

हाउसफुल 4

2019 में रिलीज हुई हाउसफुल 4 ने भी एक बड़ा धमाका किया था। इस कॉमेडी फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मिक्स रिव्यू के बावजूद भी अक्षय की इस फिल्म ने नेट 200 करोड़ को पार कर लिया था जो दिखाता है कि, 2021 तक सफलता उनकी कदम चूम रही थी। इसका टोटल नेट कलेक्शन 208 करोड़ का था और हाउसफुल 4 का वर्ल्डवाइड कमाई 292 करोड़ रुपये थी।

टॉयलेट: एक प्रेम कथा

2017 में रिलीज हुई ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जो एक छोटे बजट की फिल्म थी। लेकिन इसने दुनिया भर में तबाही मचा दी थी 70 करोड़ से बनी इस ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ भर से 314 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि भारत से नेट 134 करोड़ रुपये।

गुड न्यूज़

अक्षय कुमार ने फिर से तीसरी बार 200 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत से करके दिखाया था 2019 में ही उनकी गुड न्यूज रिलीज हुई जिसका भारत से नेट कलेक्शन 205 करोड़ रुपये का था। और वर्ल्डवाइड 317 करोड़।

निष्कर्ष: ध्यान दे बॉक्स ऑफिस आंकड़े IMDB की रिपोर्ट के अनुसार है। जिसमे हमने अक्षय कुमार की 5 सबसे अधिक कमाई करने वाले मूवी के बारें में जानकारी दी है। हालांकि उनकी इस लिस्ट में पहले नंबर पर 2.0 है लेकिन ये एक साउथ फिल्म है। जिसमे अक्षय लीड रोल में नहीं थे।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment