Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पवन सिंह (Pawan Singh) जिन्हें पावर स्टार के नाम से भी पुकारा जाता हैं। आज के समय पर पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं क्योकि हर साल उनके चाहने वालो की तादाद बढ़ी है। ऐसे मे जब उनका कोई न्यू गाना रिलीज होता है तो, आते ही ट्रेंड होने लगता है मगर एक्टर का एक पुराना गाना खूब वायरल हो रहा है गाने मे आपको भोजपुरी अंदाज नहीं बल्कि बॉलीवुड महौल देखने को मिलेंगा, जो इस समय खूब देखा जा रहा हैं।
Table of Contents
पवन सिंह का पुराना गाना हुआ यूट्यूब पर ट्रेंड
पवन सिंह जिन्हों ने भोजपुरी फिल्मों को कमाई के मामले मे काफी ऊपर तक पहुंचाया है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी ‘सूर्यवंशम’ फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। ये फिल्म अन्य भोजपुरी फिल्मों के मुक़ाबले मे सबसे ज्यादा सिनेमाघरों मे चली थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो मे कमाई की थी। साथ ही इस फिल्म के गाने मे सुपरहिट हुए थे। मगर दर्शको का ये प्यार उन्हें आज से नहीं बल्कि कई सालो से मिलता आ रहा है।
ऐसे मे यदि कोई नया गाना आता है दर्शको का जबरदस्त प्यार देखने को मिलता है लेकिन लगभग 5 साल पुराना ‘कमरिया हिला रही है’ गाना इस समय लोगो का फेवरेट बना हुआ है। फैंस अपने फेवरेट स्टार का एक्ट्रेस साथ रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद कर रहे है लेकिन सबसे खास जो दर्शको का ध्यान आकर्षित कर रहा हैं वो विदेशी एक्ट्रेस की डांस परफॉरर्मेंस जिनके डांस को देखकर एक बार फिर से लोग उनके कायल हो चुके है।
शॉर्ट ड्रेस के साथ इस एक्ट्रेस ने गाने से खूब वाहवाही लौटी थी। बता दे कि, ये गाना होली पर आधारित था। जिसे पवन सिंह के साथ पायल देव ने गाया था। साथ ही इसके बोल मोहसिन शेख-पायल देव ने लिखे थे जबकि इसके कोरियोग्राफर मुदस्सर खान थे।
Video Credit: Jjust Music
आमेरकन एक्ट्रेस के साथ पवन सिंह का जलबा
जानकारी के लिए बता दे कि, पवन सिंह के साथ नजर आ रही लॉरेन गॉटलिब एक अमेरीकन एक्ट्रेस है इस गाने से ही भोजपुरी इंडस्ट्री मे कदम रखा था। इस गाने मे उनके डांस और पवन सिंह के साथ कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था ऐसे मे एक बार फिर से ‘कमरिया’ गाना तहलका मचा रहा है। जिसे फिर से दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड
पवन सिंह और लॉरेन गॉटलिब का ये गाना साल 2020 मे होली से पहले रिलीज किया गया था। जिसे सुपरहिट गाने का टैग मिल चुका है लेकिन फिर से 2025 की होली पर Jjust Music यूट्यूब चैनल पर री रिलीज किया गया है। जहा एक फिर से इसे लोगो का प्यार मिला जिसके कारण ‘कमरिया हिला रही है’ गाना यूट्यूब पर 11 नंबर पर ट्रेंड हो रहा है। इसने 5 दिनों से अब तक 1 मिलयन से ज्यादा व्युज हासिल कर लिए हैं।
ये लेख पाठकों को जानकारी देना और मनोरंजन के उदेश्य से लिखा गया, गाने के राइट्स Jjust Music यूट्यूब चैनल पर सुरक्षित है अन्य जानकारी के लिए अप इस चैनल से जानकारी जुटा सकते हैं।