Bhool Chuk Maaf Budget: राजकुमार राव की एंटरटेनर फिल्म भूल चूक माफ का बजट है कुल इतना

Bhool Chuk Maaf Budget: ट्रेलर से ही रोमांचक कहानी का वादा कर रही बहुचर्चित फिल्म ‘भूल चूक माफ’ जो अब सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही राजकुमार राव की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमा प्रेमियों और फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से सकारात्मक रिव्यू लेने में सफल होती नजर आ रही है। जो ‘भूल चूक माफ’ के लिए अच्छा संकेत है। जिससे फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी नजर आने वाली है। यदि ऐसा हुआ तो, फिल्म जल्दी ही अपने लागत को रिकवर करके एक हिट का टैग हासिल करेंगी, क्योकि ‘भूल चूक माफ’ का Budget ज्यादा नहीं है।

Bhool Chuk Maaf Budget

‘विक्की विद्या का वो वाला विडियो’ जैसी रोमांचक फिल्म के बाद अब राजकुमार राव एक और एंटरटेनर फिल्म लेकर आ चुके है। जिसे ठाक-ठाक प्रतिक्रिया मिलती नजर आ रही है। जिससे ‘भूल चूक माफ’ अकेली ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है हालांकि इसके साथ कई फिल्मों की सिनेमाघरों में एंट्री हुई है। लेकिन उनमे ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करती नजर आ रही है। साथ ही जिस तरह से भूल चूक माफ को समीक्षकों और दर्शको की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं। ये जल्द ही अपनी लागत को वसूल कर सकती हैं।

Bhool Chuk Maaf का बजट?

राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ जो एक छोटे शहर की रोमांटिक कहानी को दर्शाती है। जो वाराणसी के रंजन और तितली मिश्रा की प्रेम कहानी को रोमांचक तरह से दिखाती है जिसमे आपको कॉमेडी के साथ हटकर एक एंटरटेनर कहानी देखने को मिलेंगी। फिल्म में कोई एक्शन सीन नहीं है। जिससे इस छोटे शहर की इस प्रेम कहानी को कॉमेडी के साथ बनाने में छोटे बजट का इस्तेमाल हुआ है। जो कथित तौर लगभग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

हालांकि फिल्म मेकर ने अभी ‘भूल चूक माफ’ का बजट कितना है इसके बारें में जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीदें जताई जा रही इसका बजट 30 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। जिसे पार करना ‘भूल चूक माफ’ के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है।

Bhool Chuk Maaf Budget
Bhool Chuk Maaf Budget (इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

9 मई को होने वाली थी रिलीज

बता दे कि, आज ये फिल्म जबरदस्त हाइप के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है हालांकि दर्शक इसकी रिलीज को लेकर भ्रमित हुए है जिससे इस फिल्म पर काफी फर्क पहुंचा है। क्योकि ये पहले डायरेक्ट ओटीटी पर आने वाली थी। क्योकि निर्माता ने इसकी थिएट्रिकल रिलीज डेट 9 मई को बदलकर देश की हालत को देखकर ओटीटी पर रिलीज करने का फेसला किया था। लेकिन फिर से इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना का फेसला किया, ऐसे में ‘भूल चूक माफ’ की चर्चा बीते दिनों में सिनेमा प्रेमियों के बीच में कम देखी गई है।

भूल चूक माफ का कलेक्शन

छोटे बजट के साथ बनी ‘भूल चूक माफ’ पहले दिन की अनुमानित कमाई की बात करें तो, सेकनिल्क के अनुसार ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों से आगे चल रही है। जिससे ‘भूल चूक माफ’ का पहले दिन का नेट कलेक्शन 4 से 5 करोड़ तक आ सकता हैं। बता दे कि, इस मूवी को कारण शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment