Bigg Boss 19: अरिजीत सिंह संग हुए झगड़े को लेकर पहली बार बोले Salman Khan कहां, मेरी तरफ से गलतफहमी हुई थी…

Salman Khan On Arijit Singh: सलमान खान (Salman Khan) के एक जवाब ने उन्हें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में ला दिया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) वाले विवाद पर फायनली पहली बार चुप्पी थोड़ी है। एक्टर ने बिग बॉस 19 के एक एपिसोड में अरिजीत सिंह संग विवाद को गलतफहमी बताया है।

अरिजीत सिंह संग हुए झगड़े को लेकर पहली बार बोले Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सिंगिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाले अरीजीत सिंह जिनके फैंस आज वर्ल्डवाइड है। किन्तु कुछ साल पहले उनका विवाद सलमान खान के साथ हुआ था। जिसके बाद खुद सिंगर ने भाईजान से माफी मांगने की कई बार कोशिश की। ये विवाद एक अवॉर्ड शो में 2014 में हुआ था। कहां जाता है सुल्तान, बजरंगी भाईजान फिल्म से सलमान ने सिंगर के गाने हटवा दिए थे। खबरों के अनुसार बाद में दोनों के रिश्ते में सुधारा आता गया।

2014 के एक अवॉर्ड शो का था विवाद

दरअसल उस विवाद की बात करें तो, सलमान खान 2014 के एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे। अरिजीत सिंह भी उस अवॉर्ड का हिस्सा थे। जब सिंगर को अवॉर्ड दिया जा रहा था। तब सुपरस्टार ने सिंगर से पूछा था कि, ‘सो गए थे आप’ इस पर सिंह ने कहा ‘आप लोगों ने सुला दिया’ ये जबाव एक्टर को बुरा लगा। ऐसे में इस घटने के बाद सिंगर ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। और उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ में उनके गाना न हटाने की मांग की थी। किन्तु रिक्वेस्ट वाला ये पोस्ट बाद में डिलीट किया गया।

हालांकि अब अरिजीत-सलमान का रिश्ता ठीक हो चुका है। इसके संकेत 2023 में मिले थे। एक्टर की हो रही लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद फायनली टाइगर 3 में अरिजीत सिंह का एक गाना रिलीज हुआ था। साथ ही सिंगर भाईजान के घर भी देखे गए थे। ऐसे में अब कैमरे के सामने भाईजान ने इस घटना पर खुलकर बात की है।

ये भी पढ़े… Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 25: चौथे संडे के बाद 25वें दिन फिर आई जॉली एलएलबी 3 की कमाई गिरावट

सलमान खान ने अरिजीत सिंह को लेकर क्या कहा…

हाल ही में बिग बॉस 19 की और से एक विडियो सामने आया है। जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे सलमान खान और कॉमेडियन रवि गुप्ता नजर आ रहे है। इस दौरान गुप्ता ने एक्टर से कहां मुझे तुसमे (सलमान खान) से मिलने से डर लगता है। इसकी बजह उन्होंने बताई कि, मेरी शक्ल अरिजीत सिंह से मिलती है। किन्तु सलमान खान द्वारा दिया गया जबाव फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्टर ने कहां ‘मैं और अरिजीत सिंह एक अच्छे दोस्त है। वो एक गलतफहमी थी। जो मेरे द्वारा हुई थी। उन्होंने कहां टाइगर 1 में भी गाना गया था।

ये भी पढ़े… Battle Of Galwan Movie Budget: भारत-चीन पर बन रही सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान जानिए संभावित बजट?

सलमान खान की अगली फिल्म में है अरिजीत सिंह का गाना

सभी को पता है भाईजान की अगली फिल्म देशभक्ति आधारित ‘बैटल ऑफ गलवान’ होने वाली जिसकी शूटिंग काफी दिन पहले शुरू की जा चुकी है। भारत और चीन के युद्ध कर बन रही इस फिल्म में अरिजीत सिंह का एक गाना होने वाला है। खुद सलमान ने इसकी जानकारी दी है। ये 2026 में रिलीज होगा

Sharing Is Caring:

Leave a Comment