De De Pyaar De 2 Advance Booking: इस हफ्ते में भी कई फिल्मों का आगाज होने वाला है। ये सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की है। जिससे सिनेमा प्रेमियों को अलग शैलियों का एक दिलचप्स मिश्रण देखने को मिलने वाला है। हालांकि सबसे ज्यादा इंतेजार दर्शकों का फैमिली रोमांटिक ड्रामा फिल्म का है। जिसकी एडवांस बुकिंग को लेकर भी लोगों का काफी इंतेजार है। जो अब खत्म होने वला है। दरअसल हम बात कर रहे है अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दे दे प्यार 2’ (De De Pyaar De 2) की जिसकी एडवांस बुकिंग के द्वार इस दिन खुलने वाले है चलिए जानते है…
De De Pyaar De 2 Advance Booking
अजय देवगन भी अक्षय कुमार की रास्ते पर चल चुके है पिछले कुछ सालों से अजय एक साल में कई फिल्में रिलीज कर रहे है। मौजूदा साल में भी एक्टर की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी है। जिसमे 2 फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मुह की खानी पड़ी थी। हालांकि उनकी रैड 2 ने जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म सफल भी रही थी। ऐसे में अब एक्टर इस सफलता को दोहराना चाहंगे,
क्योकि इस बार कहानी इंटरेस्टिंग से भरी इंटरटेनर बताई जा रही है। निर्माता वादे कर रहे है ‘दे दे प्यार 2’ दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले तो इस मूवी ने सकारात्मक माहौल बना लिया है। ये अच्छा माहौल इसके दिलचप्स ट्रेलर ने बनाया है। साथ ही लोगों को पहले पार्ट के बाद इसकी अगली किस्त एक्साइटेड कर रही है।
De De Pyaar De 2 की एडवांस बुकिंग हो चुकी शुरू?

जिससे ऑडीयंस इसकी एडवांस बुकिंग के द्वारा खुलने के लिए भी एक्साइटेड है। दरअसल अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही समय बचा हुआ है यानि 4 दिन है। इसके बाद 14 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। किन्तु अभी तक इसके निर्माता एडवांस बुकिंग शुरू नहीं कर पाए है। जो अब कुछ घंटों में शुरू होने वाली है। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार दे दे प्यार 2 की एडवांस बुकिंग 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है।
फिल्म के बारें में अधिक जानकारी
बता दे कि, अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 52 साल के अशीष मेहरा और 24 साल की आयशा खुराना के बीच की लव रोमांटिक कहानी पर आधारित है। इसका 2019 में पहला पार्ट आया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों के शानदार रिस्पांस के कारण ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वेल बनाया गया। जिसमे अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह पार्ट 1 की तरह उसी भुमिकाओं में बापसी कर रहे है।
हालांकि इस बार कुछ कलाकारों का पत्ता कटा है। तो वही अनुभवी एक्टर लव रंजन की एंट्री हुई है। इसकी पहली किस्त और ट्रेलर को देखकर दर्शक ‘दे दे प्यार दे 2; काफी उम्मीदें लगाई बैठे है। देखते है 14 नवंबर को ये फिल्म लोगों को कितना इंप्रेस कर पाएगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
