Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Preview: रणवीर सिंह और यश की फिल्मों में किसका पलड़ा भारी? बॉक्स ऑफिस टक्कर पर नजर

Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Preview: बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होना अब तय है। इस बार साउथ फिल्म के आगे बॉलीवुड मूवी टक्कर ले रही है। दरअसल रणवीर सिंह और यश बॉक्स ऑफिस पर एक साथ भिड़ने जा रहे है। टॉक्सिक के निर्माता ने फिर से अपनी ऑफिसियल रिलीज डेट की जानकारी दी है। ऐसे में क्या इस बार भी साउथ फिल्म हिन्दी मूवी पर भारी पड़ पाएगी…

Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Preview: दोनों एक साथ हो रही रिलीज

हर साल कोई न कोई बड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलता है। जिसमे साउथ और बॉलीवुड फिल्म की टक्कर भी होती है। पिछले कई समय से दक्षिण भारतीय फिल्मों ने नॉर्थ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखाया है। इनकी पकड़ हिन्दी ऑडीयंस के बीच पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा देखी गई है। यही कारण है जब कोई साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म रिलीज होती है तो, उस दौरान कोई बॉलीवुड निर्माता अपनी फिल्म को रिलीज नहीं करते, हालांकि इस बार ऐसे होते हुए नहीं दिख रहा है। अब धुरंधर और टॉक्सिक एक साथ रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है।

रणवीर सिंह और यश की होगी बॉक्स ऑफिस जंग

Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Preview (इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

दरअसल कन्नड़ सुपरस्टार यश जिनकी टॉक्सिक को बड़े स्तर पर पिछले काफी समय से बनाया जा रहा है। इस कन्नड़ फिल्म को हिन्दी में भी रिलीज किया जाएगा, ऐसे में यश ने जब से इसकी अनाउंसमेंट की थी। हिन्दी ऑडीयंश भी इसकी काफी एक्साइटेड है। बता दे कि, एक्टर ने टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान पहले 2025, 22 मार्च को किया था। लेकिन अब इसके सामने रणवीर सिंह अपनी धुरंधर 2 को लेकर रहे है।

जिसकी घोषणा निर्माता ने हाल ही में की थी। ऐसे में लग रहा था कि, धुरंधर की जबरदस्त सफलता को देखते हुए शायद यश अपनी फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दे लेकिन ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा क्योकि कल हुमा कुरैशी का नया पोस्टर रिलीज करके एक बार फिर से उन्होंने इसकी ऑफिसियल रिलीज डेट की जानकारी दी है। जो 19 मार्च 2026 है।

धुरंधर का है जबरदस्त क्रेज

बता दे कि, इस बड़े क्लैश को देखने के लिए दर्शक भी एक्साइटेड है। तो वही रणवीर और यश के फैंस के बीच अभी से ही सोशल मीडिया पर जंग छिड़ चुकी है। इस बार माना जा रहा है धुरंधर 2 टॉक्सिक पर भारी पड़ने वाली है। क्योकि इस समय धुरंधर का क्रेज लोगों पर सर चढ़कर बोल रहा है। ऑडीयंस सेकंड पार्ट के लिए और ज्यादा जोश में है।

ये भी पढ़े… Dhurandhar Box Office Collection Day 23: धुरंधर ने किया 1000 करोड़ को पार, जानिए नए बड़े रिकॉर्ड

बता दे कि, धुरंधर की बड़ी कामयाबी को देखते हुए निर्माता ने इसे और बड़े स्केल पर बना रहे है। ऐसे में देखना होगा धुरंधर या टॉक्सिक आखिरी किसकी होगी बॉक्स ऑफिस पर जीत…
बता दे कि, वर्ल्डवाइड रणवीर सिंह कि ये फिल्म अब 1100 करोड़ के आंकड़े को भी पार करने जा रही है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment