Dhurandhar Movie trailer Release Date: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) जिसके टीजर के बाद निर्माता ने एक बड़ी घोषणा भी कर दी है। जिससे फैंस खुसी से झूम उठेंगे दरअसल टाइटल ट्रैक रिलीज के बाद अब अगला नंबर ट्रेलर का है जिसकी ऑफिसियल डेट सामने आ चुकी है। चलिए जानते है धुरंधर का ट्रेलर कब रिलीज हो रहा है।
Dhurandhar Movie Trailer Release Date
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे है। अभिनेता काफी समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आए है उनकी लास्ट रिलीज फिल्म ‘रोकी रानी की प्रेम कहानी’ थी। जिसमे इनके साथ आलिया भट्ट नजर आई थी। उनकी ये फिल्म हिट रही थी। ऐसे में इसके बाद अभिनेता किसी फिल्म में अभी तक नजर नहीं आए है।
जिससे फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए काफी एक्साइटेड है। हाल ही में इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है इसी बीच ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज डेट भी आ चुकी है।
गाना निकला जबरदस्त
अचानक रणवीर सिंह के बर्थडे पर धुरंधर का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर इतना खौफनाफ था कि, रिलीज होते ही सभी ऑडीयंस का ध्यान अपनी और खीचा था। एक्टर और सहायक रोल में अन्य कलाकारों की एक्शन से भरी नई झलक देखने को मिली थी। ऐसे में टीजर को सफल रिस्पांस मिलने के बाद अब इसके गाने को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। कुछ घंटे पहले टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है।
जिसकी शानदार धुन टीजर में भी फैंस को काफी पसंद आई थी। ऐसे में अब रिलीज किया गया इसके टाइटल ट्रैक को फैंस की और से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। खास कर लिरिक्स को।
इस दिन होगा ट्रेलर रिलीज
गाने के साथ Jio studio की और से एक बड़ी अनाउंसमेंट हुई है। फैंस का इंतेजार ट्रेलर को लेकर खत्म होने वाला है। दरअसल कुछ घंटे पहले रिलीज हुई ऑफिसियल अपडेट के अनुसार रणवीर सिंह की धुरंधर का ट्रेलर अगले महीने 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
धुरंधर फिल्म के बारें में
ये फिल्म भारत के एक गुप्त एजेंट की कहानी को दिखाएगी। जो एक मिशन पर है। इसमे आदित्य धर का निर्देशन है। जिसमे रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ खतरनाक रोल में कई कलाकार है। फिल्म में सारा अर्जुन फ़ीमेल लीड रोल में है तो वही अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपल, आर माधवन और राकेश बेदी भी है। ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
