बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के करियर की वन ऑफ द बीगेस्ट फिल्म ‘Dilwale Dulhania Le Jayenge’ जिसने शाहरुख खान को रोमांस का किंग बना दिया आज इसने अपने 20 अक्टूबर को 29 साल पूरे कर लिए है। ऐसे मे इंडियन सिनेमा की इस आइकॉनिक फिल्म के बारें कुछ महत्वपूर्ण बाते करने जा रहे हैं जो शायद आप को बिलुक भी पता नहीं होंगा।
किंग ऑफ रोमांस का नाम मिला
हम सभी जानते हैं की ‘DDLG’ न केबल शाहरुख खान के करियर बल्कि इंडियन सिनेमा की एक आइकॉनिक फिल्में हैं। जिसके पास कई रिकॉर्ड है। साथ ही कई ऐसी स्टोरी जो आपको जाननी चाहिए हैं। ये आज के ही दिन 20 अक्टूबर 1995 मे इंडिया और ओवरसीज मे रिलीज हुई थी। जिसने उन्हें रोमांस का बादशाह बना दिया था। साथ ही इस फिल्म ने शाहरुख खान को विदेशो मे काफी पॉपुलर कर दिया था।
आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती हैं तो, लोग इसका हर एक सीन काफी गौर से देखते है। लेकिन क्या आप जानते हैं आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारें मे आए जानते है।
शाहरुख खान नहीं थे पहली पसंद
जी हा दोस्तों साल 1995 मे आई ये रोमांटिक फिल्म जिसकी पहली पसंद शाहरुख खान नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा इस फिल्म मे राज के रोल के लिए शाहरुख खान नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज थे। साथ ही इस फिल्म का पहला टाइटल ‘द ब्रेवहर्ट विल टेक द ब्राइड’ था। लेकिन जब यश चोपड़ा ने उन्हें समझाया तब जाकर वे बाद शाहरुख खान के पास गए है। जरा सोचा यदि इसमे शाहरुख खान नहीं होते तो, उन्हें रोमांस का किंग का खिताब नहीं मिल पाता हैं।
शाहरुख खान नहीं तो सैफ अली खान
कम ही लोगों को पता होंगा की शाहरुख खान ने इसमे काम करने के लिए आसानी से हा नहीं किया था। आदित्या चोपड़ा ने उन्हें कास्ट करने के लिए लगभग 4 मीटिंग करनी पड़ी थी। जिसके बाद शाहरुख खान ने इसमे काम करने के लिए कहा था। वो कहते है न किस्तम को यदि किसी को कुछ चीज देनी होनी होती हैं न वो जारूर देकर देती हैं। चाहे आप कितनी बार ही मना करे ठीक उसी तरह ही ये फिल्म शाहरुख खान की किस्मत की झोली मे गिरी। कहा जाता है यदि शाहरुख खान इस रोल के लिए मना कर देते तो डायरेक्टर की अगली पसंद सैफ अलीखान थे।
400 डॉलर मे खरीदी थी जैकेट
जानकारी के लिए बता दे की, शाहरुख खान जिन्हों ने फेमस इस फिल्म मे काले रंग की लेदर जैकेट पहनी थी। कैलिफोर्निया के शोरूम मे उदय चोपड़ा ने 400 डॉलर की जैकेट खरीदी थी।
साथ ही इस फिल्म का टाइटल किरण खेर ने दिया था। और इसका ‘मेरे ख्यावों में जो आए’ गाने को आदित्य चोपड़ा ने 24 बार अलग-अलग तरह से लिख वाया था।
गुड़गांव के खेत हुआ गाना का शूट
इसमे शाहरुक खान का नाम ‘राज’ था जो राज कपूर से प्रेरित रखा गया था। इसका फेमस गाना ‘तुझे देखा तो जाना सनम’ जोकि पीली सारसो मे फिल्माया गया हैं। वो गुड़गांव के एक खेत का हैं।
4 करोड़ में बनी कमाए थे 102 करोड़ रुपए
हिन्दी सिनेमा की इस आइकॉनिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हिस्टॉरिकल कलेक्शन किया था। रिपोर्ट के अनुसार इसे महज 4 करोड़ रुपये में बनाया गया था। लेकिन इसने टोटल अपने लाइफटाइम में 102.50 करोड़ रुपए कमाई की थी। जो उस समय काफी ज्यादा कलेक्शन हैं। बता दे की शाहरुख खान और काजोल के अलाबा कारण जौहर, अमरीश पूरी और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। जिनका इसकी सफलता पर काफी योगदान हैं।