Gustaakh Ishq Box Office Collection: पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आए विजय वर्मा और फातिमा सना शेख जिनकी फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं पा रही रही है। हालांकि संडे को उम्मीदें जताई जा रही थी। कि, लव स्टोरी फिल्म रविवार को कमाई में थोड़ा बहुत उछाल दिखा सकती है। किन्तु फिल्म का हाल उम्मीदों के विपरीत रहा है। जहा अब बजट के करीब भी जाना मुश्किल दिख रहा है। चलिए जानते है Gustaakh Ishq ने चौथे दिन पहले रविवार को कितनी कमाई की है।
Gustaakh Ishq Box Office Collection: 2 करोड़ तक भी नहीं पहुंची फिल्म
बीते कुछ समय से उन सिनेमा प्रेमियों के लिए खास रहा है। जो इश्क, मोहब्बत, दर्द जैसी फिल्में देखना पसंद करते है। मौजूदा समय में भी कई रोमांटिक फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद है। जिसमे फिल्मों को सफलता भी मिली है। इसमे अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ और ‘तेरे इश्क में’ शुरुआती से ही दमदार कमाई की और है। जो सफलता की गारंटी मानी जा रही है। किन्तु धनुष-कृति सेनन की फिल्म के साथ रिलीज हुई ‘गुश्ताख इश्क’ अपने शुरुआती दिनों में ही ढेर होती हुई नजर आ आई है।
क्योकि फिल्म का पहला वीकेंड समाप्त हो चुका है। इस दौरान वीकेंड में जो साधारण कमाई होनी चाहिए थी। ये फिल्म उससे भी पिछड़ी है। जो दर्शाता है दर्शक फिल्म के लिए रुचि नहीं दिखा रहे है। क्योकि वीकेंड कमाई 2 करोड़ तक भी नहीं पहुंची है।
संडे को किया सबसे कम कलेक्शन
जहां आम तौर पर फिल्में पहले रविवार सबसे अधिक बिजनेस करती है। किन्तु विजय-फातिमा की फिल्म का हाल उलटा है। यहा इसने सबसे कम कमाई की है। पहले दिन 50 लाख किन्तु संडे को महज 35 लाख रुपये ही कमा पाई, शनिवार की तुलना में 22.22% का ड्रॉप देखने को मिला है। जिससे कमाई 1.5 करोड़ तक भी नहीं पहुंची।

- पहले दिन की कमाई 50 लाख रुपये
- दूसरे दिन की कमाई: महज 45 लाख रुपये
- किन्तु तीसरे दिन भारी छुट्टी के बावजूद: 35 लाख रुपये
- टोटल कमाई: 1.3 करोड़ रुपये
ये भी पढ़े… Gustaakh Ishq Budget: गुश्ताख इश्क का बजट है इतना, हिट होने के लिए करनी होगी मोटी कमाई
लागत वसूलाना हुआ मुश्किल
विजय वर्मा की इस लव स्टोर फिल्म के लिए अब और मुसीबत नजर आ रही है। जिससे बजट निकालना मुश्किल दिखता नजर आ रहा है। दरअसल साज चौथे दिन से ‘गुश्ताख इश्क’ के वर्किंग डेज शुरू हो चुके है। कमाई सोमवार से और धीमी नजर आ रही है। इतना ही नहीं सिनेमा प्रेमियों का क्रेज ‘धुरंधर’ फिल्म को लेकर ज्यादा नजर आ रहा है। जो 5 दिसंबर को रिलीज होंगी, माना जा रहा रणवीर सिंह की इस फिल्म के सामने इसके कलेक्शन और कम हो जाएगे, जिससे बजट (अनुमानित 25 करोड़) तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
Note: ध्यान दे लेख में सेकनिल्क की रिपोर्ट पर आधारित ‘गुश्ताख इश्क’ के 3 दिनों के कलेक्शन बताए गए है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
