Housefull 5 Box Office Collection Day 30: कई सालों बाद अक्षय कुमार के लिए हाउसफुल 5 बिजनेस के लिहाज सफल साबित हुई है। अगर बीच में ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज न होती तो, ये और बड़ी उपलब्धि हासिल करती है। फ़िहलाल कई फिल्मों के बीच में ही हाउसफुल 5 भारत और दुनिया भर में अपनी कमाई का डंका बाजा चुकी है। और अभी भी नई फिल्मों के मौजूदगी में अक्षय की ये फिल्म मोटे पैसे छापती हुई आगे बढ़ रही है। दरअसल हाउसफुल 5 ने फायनली सिनेमाघरों में एक महिना बिता लिया है कल इसका 30 वां दिन था चलिए जानते है हाउसफुल 5 ने 30 वे दिन कितना कलेक्शन किया है।
Housefull 5 Box Office Collection
भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म जिसे 2 वर्जन के साथ A और B के नाम से रिलीज किया गया था। ऐसे दुनिया भर की फिल्म इडस्ट्री में पहली बार था। जिसमे भारतीय निर्मता इस जबरदस्त प्लान के साथ सफल रहे है। जिसकी बजह कलाकार जिन्होंने हाउसफुल 5 को शुरुआती दिनों में दर्शकों से हाउसफुल कर दिया था। यानि फिल्म ने कमाई के साथ वाहवाही भी लूटी है। जिसमे अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख जैसे अन्य सितारो का नाम सबसे पहला आता है। यही कारण है कि, एक महीने के बावजूद भी हाउसफुल 5 दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब हो रही है।
सितारे जमीन के बाद भी रहा शानदार कलेक्शन
दरअसल फिल्म का कलेक्शन ‘सितारे जमीन पर’ के बाद भले ही काफी हद कम हो चुका था। लेकिन उस दौरान भी करोड़ो में कमाई रही है। पहले वीक में जहा 127 करोड़, दूसरे वीक में 40.85 करोड़ इसके बाद तीसर हफ्ते में आमिर की फिल्म के साथ हॉलीवुड फिल्म Elio और 28 Years Later रिलीज हुई थी। किन्तु तीसरा हफ्ता भी इसका 12.55 करोड़ का रहा था। जबकि चौथे हफ्ते में हाउसफुल 5 थोड़ी कमजोर दिखी है। 25 वे दिन 75 लाख को छोड़कर इसकी कमाई डेली 50 लाख से नीचे की रही है। जिससे हाउसफुल 5 का चौथा हफ्ता 2.3 करोड़ का रहा है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 30
अक्षय कुमार की ये फिल्म अब 5 वे हफ्ते में चल रही है। जहा 2 और नई फिल्में रिलीज हो चुकी है। जिससे हाउसफुल 5 की कमाई पर असर देखने को मिला है। 29 वे दिन इसका कलेक्शन ‘मेट्रो इन दिनों’ और हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने से कुल 6 लाख रुपये का रहा था। तो वही कल हाउसफुल 5 की कमाई 5 वे शनिवार को 9 लाख रुपये की रही है। जिससे सेकनिल्क के अनुसार भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का 30 दिनों का कलेक्शन 183.1 करोड़ रुपये का हो चुका है।
विदेशों में भी छापी मोटी कमाई
तरुणमन सुखानी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म का जलबा भारत के साथ विदेशी लोगों के बीच में भी देखना को मिला है। जहा इसने इस फ्रेंचाइजी की सभी चारों किस्त के ओवरसीज कमाई को पछाड़कर 70.25 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्ड कलेक्शन 288.16 करोड़ ये आंकड़ा इस साल छावा के बाद सेकंड नंबर पर आता है।
Disclaimer: ध्यान दे हाउसफुल 5 के कलेक्शन इंडस्ट्री ट्रेकर सेकनिल्क के अनुसार बताए गए है। जो निर्माता के वास्तविक कलेक्शन की तुलना में अंतर देखना को मिल सकता है। Utsuk Khabar इन आंकड़ो का दावा नहीं करता है।
ये भी पढ़े…
- Sitare Zameen Par Box Office Collection Day 16: ‘सितारे जमीन पर’ मूवी कहर जारी, आज 16 वे भी दिन तगड़ी कमाई
- Son Of Sardaar 2 Star Cast Fees: सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर ने वसूली सबसे ज्यादा फीस
- Maa Box Office Collection Day 9: अजय देवगन द्वारा निर्मित ‘माँ’ ने कर डाली शानदार कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
