Ikkis Budget: दिवंगत एक्टर धर्मेन्द्र और अगस्त्य नन्दा की फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है। नए साल उनकी ये मूवी उम्मीदों से अधिक बिजनेस कर गई है। इतना ही नहीं इक्कीस को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। लेकिन दूसरे दिन बड़ा ड्रॉप आया है। ऐसे में क्या ये देशभक्ति फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकती है। इसके लिए Ikkis का Budget कितना है ये जानना जरूरी है।
Ikkis Movie Budget: दूसरे दिन कमाई में आया बड़ा ड्रॉप
बॉलीवुड के लिए 2025 ठीक ठाक रहा है। हालांकि इस साल फ्लॉप भी कई बड़ी फिल्में हुई है। लेकिन अधिकतर कई फिल्मों ने अपना बजट वसूल कर अच्छा खासा पैसा कमाया है। तो वही कुछ फिल्में ने इतिहासिक कमाई भी की है। ऐसे में 2026 जिसकी शुरुआत शानदार हुई है। दरअसल डेब्यू कलाकारों की वॉर आधारित फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग ली है। जिसकी बजह धर्मेन्द्र भी थे। जिनकी ये आखिरी फिल्म थी। दर्शकों उन्हें आखिरी बार देखने के लिए पहले दिन बड़ी संख्या सिनेमाघरों में गए थे। क्योकि छुट्टी का दिन था।
साथ ही फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नन्दा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया दोनों की ये पहली फिल्म है। जहां दोनों के काम को पसंद किया जा रहा है। फ़िहलाल दूसरे दिन इक्कीस मूवी के कलेक्शन भारी गिरावट आई है। चलिए जानते है बजट और इसके कलेक्शन
इक्कीस फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दरअसल नए साल पर हिन्दी सिनेमा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हमेशा से बाजी मारी है। इस दिन फिल्में अच्छी ख़ासी कमाई करती है। दिवंगत एक्टर धर्मेन्द्र की फिल्म ने भी 7.25 करोड़ की शानदार कमाई की, जबकि इस जबरदस्त शुरुआत के बाद दूसरे दिन जो सोचा जा रहा था वही हुआ है। क्योकि वर्किंग डे की बजह से मूवी की कमाई 50 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।
- दरअसल सेकनिल्क के अनुसार दूसरे दिन इक्कीस का जादू बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाया है इसने महज 3.5 करोड़ ही कमाए है।
- दो दिनों के कलेक्शन 10.5 करोड़ के रहे है
Ikkis Budget कितना है
बता दे कि, कमाई में गिरावट आना अच्छा संकेत नहीं है। क्योकि फिल्म पर भारी भरकम पैसा लगाया है। जो निर्माता को चिंता में डाल सकता है। दरअसल बजट 40 से 60 करोड़ (अनुमानित) बताया जा रहा है। जो कम नहीं है। ऐसे में सफल होना है तो, धर्मेन्द्र की इस फिल्म को पहले दिन की तरह ही मौजूदा हफ्ते में कमाई करनी होगी है। तब जाकर ये अपनी लागत को वसूल सकती है।
वर्ड ऑफ माउथ है पॉज़िटिव है
भले ही कमाई में ड्रॉप आया है। लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है शनिवार और रविवार को इक्कीस की कमाई में बड़ा उछाल आ सकता है। क्योकि वर्ड ऑफ माउथ सकारात्मक है। जिससे वीकेंड में तेजी दिखा कर और वर्किंग डेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए लागत वसूल कर हिट का टैग भी ले सकती है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
