अभिनेता Jackie Shroff ने नूतन की 35वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें शेयर कर किया दिवंगत एक्ट्रेस को किया याद

Jackie Shroff: हिन्दी सिनेमा के अभिनेता जैकी श्राफ (Jackie Shroff) ने बॉलीवुड की महान एक्ट्रेस नूतन (Nutan) की 35वीं पुण्यतिथि पर कुछ तस्वीरों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्ट्रेस की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब देखने को मिल रहा है जहां फैंस उनको लेकर अपनी भावनाए व्यक्त कर रहे है।

अभिनेता ने तस्वीरों के जरिए दिवंगत एक्ट्रेस को किया याद

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में नूतन की सादगी, गरिमा और सुंदरता की साफ झलक देखने को मिल रही है। तस्वीरों के साथ श्राफ ने छोटा लेकिन भावुक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने भारतीय सिनेमा की उन्हें अमूल्य धरोहर बताया।

फैंस और कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

ऐसे में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नूतन को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कई यूजर्स उनको याद करते हुए लिख रहे है। “नूतन जैसी अभिनेत्री दोबारा नहीं हो सकतीं”, तो वही कुछ लोगो ने उनकी फिल्मों और अभिनय को प्रेरणादायक बताया।

(इमेज श्रेय: इंस्टाग्राम)

नूतन थी बॉलीवुड की अनमोल विरासत

हिंदी सिनेमा की नूतन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से हर किरदार को शानदार तरह से निभाया है। उनकी फेमस फिल्में बंदिनी, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की, सुजाता जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी को आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कार अर्जित किए है। साल 1955 में उन्हें सीमा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से कई सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार जीते है। 1974 में उन्हें पद्म श्री सम्मान भी मिला था।

ये भी पढ़े… Border 2 Box Office Collection Day 29: बॉर्डर 2 कमाई में अभी भी जारी जानिए 29वें दिन का कलेक्शन

कब हुआ था निधन

बता दे कि, इस महान एक्ट्रेस का निधन महज 54 साल की उम्र में ही 1991 को हुआ था। जबकि जन्म 1936 को 1950 में हमारी बेटी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उनकी उम्र 14 वर्ष की थी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment