Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Budget Kitna Hai: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ सिनेमाघरों में आ चुकी है। जहां इसने धीमी शुरुआत ली है। दरअसल फिल्म की कमाई पहले दिन फीकी रही है। जो सही संकेत नहीं है। हालांकि कपिल शर्मा की ये मूवी छोटे बजट से बनकर तैयार हुई है। दरअसल फिल्म पर कितना पैसा खर्च किया गया है उसकी डिटेल्स आ चुकी है। चलिए जानते है Kis Kisko Pyaar Karoon 2 का Budget कितना है…
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Budget Kitna Hai
2022 में ज्विगैटो फिल्म के बाद कपिल शर्मा फिर से बड़े पर्दे पर आ चुके है। इस बार वे अपनी हिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करुं’ फिल्म की दूसरी किस्त लेकर आए है। जिसमे उनके साथ कई फेमस कलाकार नजर है। जिनका अभिनय और मस्ती भरी कहानी लोगों को रोमांचक लगी है। हालांकि कमाई ज़ोरदार देखने को नहीं मिली पहले दिन ही इसका हाल खराब रहा है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Budget है इतना
लेकिन फिल्म का बजट ज्यादा नहीं ये वीकेंड में अच्छे प्रदर्शन से फिल्म पर आई लागत ये वसूल कर अपनी पहली सीरीज की तरह सफलता हासिल कर सकती है। बता दे कि, इस बार फिल्म मेकर्स ने इसकी बजट को दोगुना किया है। जहां 2015 में रिलीज हुई इसकी पहली किस्त का बजट महज 16 करोड़ का था। लेकिन इस बार रिपोर्ट के अनुसार किस किसको प्यार करुं 2 Movie का बजट 35 करोड़ है। जो पिछली फिल्म से 17 करोड़ अधिक है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Hit Ya Flop
बता दे कि, 2015 में इसका पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुआ था। जिसे बिजनेस के लिहाज से बड़ी कामयाबी मिली थी। विकिपीडिया के अनुसार 16 करोड़ की ये फिल्म उस दौरान 71 करोड़ की कमाई कर गई थी। तो वही सेकंड पार्ट के हिट और फ्लॉप की बात करें तो इसे सफलता हासिल करने लिए भारत से नेट 50 करोड़ तक की कमाई करनी होगी। ऐसे में देखना होगा धुरंधर के सामने क्या ये इस हिट आंकड़ो को टच कर पाएगी या नहीं।
- पहले दिन की कमाई: 1.75 करोड़ रुपये
फिल्म की कहानी
फिल्म में एक मोहन शर्मा की कहानी दिखाई गई है। जिसकी स्टोरी बेहद ही रोमांचक है जो अकेला गुपचुप तरीके से तीन अलग-अलग धर्मों की महिलाओं से शादी कर लेता है। इतना ही नहीं फिल्म में मोहन शर्मा नाम का ये किरदार चौथी शादी करने की प्लानिंग बनाता है। ताकि पुलिस से बचा जा चुके, इस किरदार में कपिल शर्मा नजर आए है।
- मुख्य स्टार कास्ट: कपिल शर्मा, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, गुलाटी बाल, आएशा खान मंजोत सिंह अन्य
- निर्देशक: अनुकल्प गोस्वामी

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
