Ajay Devgan: ताज से आता था 800 लोगों के लिए खाना, 210 करोड़ से बनी थी ‘मैदान’ निर्माता बोले, अंत में मेरा पैसा डूब गया

Ajay Devgan: पिछले साल शुरुआत में एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसने निर्माता को बहुत बड़ा नुकसान दिया था दरअसल ये फिल्म अजय देवगन (Ajay Devgan) की थी। ‘मैदान’ जिसे बनाने में ही 4 साल लग गए थे। किन्तु फिल्म निर्माताओं को ले डूबी थी। दरअसल निर्माता बोनी कपूर ने मैदान फिल्म पर बात की है। उन्होंने कहा इस फिल्म ने मेरा सारा डूबाया था।

Ajay Devgan की मैदान की असफलता पर बोले निर्माता

बॉलीवुड में कई फिल्में एक साल में रिलीज होती है। जिसमे कुछ बिजनेस के लिहाज से सफल रहती है। जिससे निर्माता मालामाल भी हो जाते है। तो वही कुछ फिल्में असफल होती है। जिससे फिल्म मेकर्स को भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। तो वही कुछ ऐसी फिल्में भी रहती है। जिसे बड़े बजट के साथ बनाया जाता है। किन्तु कमाई आधे बजट को भी रिकवर नहीं करती। ऐसे में निराशाजनक कमाई निर्माता को काफी निराश करती है। ऐसी ही 2024 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ जिसने अपनी कमाई से निर्माता को काफी निराश किया था। ऐसे में इसकी भारी असफलता के कारण बोनी कपूर (Boney Kapoor) को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

बोनी कपूर ने क्या है

दरअसल फिल्म निर्माता ने हाल ही में एक एंटरव्यू दिया है। उन्होंने मैदान फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा इस प्रोजेक्ट का बजट पहले 120 करोड़ रुपते रखा गया था। किन्तु कई कई कारणों की बजह से इसकी लागत 210 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। जिससे निर्माता के मोटे पैसे इस फिल्म में लग चुके थे। लेकिन फिल्म की कुछ खास कमाई न होने की बजह से बोनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में ज्यादा पैसा डूबने के कारण उन्होंने दूसरे से पैसे उधार लेकर उन्हें कर्ज चुकाना पड़ा था।

800 लोगों के लिए मांगना पड़ता था ताज से खाना

कोमल नाहटा यूट्यूब चैनल पर निर्माता ने कहा कोविड 19 की बजह से फिल्म का बजट और बढ़ चुका था। वे कहते है 800 लोगों के लिए उस दौरान कोविड की बजह से खाना ताज से मंगवाया गया था। महामारी को ध्यान में रखते हुए उस समय 5 टेंट खाना खाने के लिए लगाने पड़े थे। विदेशों से इस फिल्म में 200 से 250 लोग इसमे शामिल थे। उन्होंने बजट एक बड़ा हिस्सा फिल्म में काम करने वाले लोगों की बोतलबंद पानी पर लगाया था। इस दौरान पानी पर काफी खर्चा आया था।

आखिर मैदान ने टोटल कितनी कमाई की थी

अजय देवगन की ये फिल्म 10 अप्रैल 2024 को रिलीज की गई थी। ये वास्तविक घटना पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। जिसमे अजय कोच की भूमिका में सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में थे। साथ ही प्रियामणि, गजराज राव भी फिल्म का अहम हिस्सा थे। जबकि निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली थी। जिसका बॉक्स ऑफिस परिणाम विकिपीडिया के अनुसार 68 करोड़ का रहा था। इस फ्लॉप फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान था।

ये भी पढ़े…

Sharing Is Caring:

Leave a Comment