Raju Kalakar Net Worth: इस समय यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक नए इंटरनेट सेंसेशन ने धमाल मचा दिया है। जिनकी आवाज का जादू लोगों की भावनात्मक गहराई से जोड़ रहा है। दरअसल हम बात कर रहे है। इंस्टाग्राम के बाद यूट्यूब पर धमाल मचाने वाले Raju Kalakar जो आज दिल छू लेने वाली आवाज और एक टूटे हुए पत्थर के द्वारा क्रिएट किए गए धुनों से लाखों लोगों की दिल की धड़कन बने हुए है।
वे सोशल मीडिया पर ‘दिल पे चलाई छुरियां’ सॉन्ग से इस कदर वायरल हुए है कि, सिंगर सोनू निगम और टी-सीरीज़ जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें म्यूजिक एल्बम में कास्ट करके उन्हें बड़े पैमाने पर पहचान दिला दी है। ऐसे में लोग राजू कलाकार से जुड़ी तमाम जानकारी जुटाने चाहते है। जिसमे लोग उनकी नेट बर्थ के बारें में भी पता कर रहे है। चलिए जानते Raju Kalakar की Net Worth कितनी है।
Raju Kalakar Net Worth in Rupees के बारें में
अपनी गायनशैली से इंटरनेट पर धमाल मचा रहे राजू कलाकार का हाल ही में सोनू सिंगम के साथ ‘दिल पर चलाई छुरियां’ सॉन्ग का ट्रेडिंग वर्जन रिलीज हुआ है। जो रिलीज के कुछ घंटो बाद ही यूट्यूब पर फर्स्ट नंबर ट्रेंड कर रहा है। जिससे इनकी देश भर और लोकप्रियता बढ़ चुकी है। चलिए जानते है उनकी नेटबर्थ और अन्य जुड़ी जानकारी के बारें में
कौन है Raju Kalakar?
भारत में जन्मे इस इंटरनेट सेंसेशन का असली नाम राजू कलाकार नहीं है। बल्कि रियल नेम राजू भट्ट है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी जन्मभूमि राजस्थान है। इसके अलाबा उनका जन्म किस ईयर में हुआ, उनके परिवार से जुड़ी अन्य तमाम जानकारी अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।
Raju Kalakar Net Worth
नेटवर्थ पर बात करें तो, राजू कलाकार ने ऑफिसियल रूप से अपनी कुल संपत्ति के बारें में जानकारी नहीं दी है। लेकिन इंटरनेट पर मौजूदा जानकारी के अनुसार राजू कलाकार की नेट वर्थ 50 से 60 हजार रुपये कथित तौर पर बताई गई, वे प्रति महीना से 10 से 15 हजार के बीच में कमाते है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन ये सच है कि, राजू अब जल्द ही लखपति बनने वाले है।
कल उनका टी-सीरीज यूट्यूब चैनल पर ‘दिल पर चलाई छुरियां’ सॉन्ग रिलीज हुआ था। ऐसे में इस गाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए निर्माता से उन्हें मोटी फीस मिली होगी। साथ ही आने वाले दिनों में राजू कलाकार ब्रांड इंडोर्समेंट से लाखों रुपये कमाने वाले है। क्योकि उनके इंस्टाग्राम पेज पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़ रहे है। उनके ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 238K है।
किसने किया था राजू कलाकार को वायरल
राजू कलाकर आज जिस मुकाम पर है। वे इसका श्रेय राजन नाम के व्यक्ति को देते है। जिन्हें वे अपना फरिश्ता मानते है। दरअसल इनका वायरल विडियो ‘दिल पर चलाई छुरियां’ इन्होंने ही विडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया था। जिससे वे रातो रात स्टार बन गए है। इस इंस्टाग्राम विडियो पर 18 करोड़ से ज्यादा व्युज है।
ढोल बजाने का करते थे काम
बता दे कि, पहले राजू ढोल बजाने काम करते थे जो उनकी कमाई का मुख्य श्रोत था। साथ ही टूटे पत्थर से जो अपने अंदाज से धुन बनाते है। उन्हों इस तरह से बजाना किसी से ट्रेन यात्रा के दौरान सीखा था। जो आज इंस्ट्रमेंट के तौर पर लोगों को काफी एंटरटेनर कर रहा है। जिस तरह वे अपने इंस्ट्रमेंट से निकले धुनों के साथ गाना को गाते है वो श्रोताओं और सेलिब्रेटी को काफी पसंद आ रहा है।
Disclaimer: लेख में उपस्थित राजू कलाकार की नेट वर्थ की जानकारी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों पर आधारित है। जो कथित तौर पर बताई गई है। इनमे बदलाव हो सकता है। ध्यान दे, नेट वर्थ संबंधी वास्तविक आंकड़े की रिपोर्ट आभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े…
- Battle Of Galwan Movie Budget: भारत-चीन पर बन रही सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान जानिए संभावित बजट?
- Ramayan Movie Star Cast Fees: रणवीर-यश को छोड़िए सनी देओल ने की है निर्माता की जेब खाली
- कौन है Sara Arjun? 20 साल बड़े Ranveer Singh संग Dhurandhar फिल्म में करेंगी रोमांस

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।