Sara Arjun Net Worth: इस समय जहां दर्शकों के बीच में धुरंधर को लेकर जबरदस्त क्रेज है तो वही दूसरी और इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) सोशल मीडिया पर सुखियों बटोर रही है। जब से लोगों ने उन्हें रणवीर सिंह के साथ आगामी फिल्म में देखा है तब से फैंस इस अभिनेत्री से जुड़ी जानकारी के लिए उत्सुक रहते है। ऐसे में इस 20 बर्षीय एक्ट्रेस की नेट वर्थ बताने वाले है। जो आपको चौंका देंगी, चलिए जानते है Sara Arjun Neth Worth के बारें में।
Sara Arjun Net Worth In Indian Rupees
भारत की सबसे अमीर बाल कलाकार सारा अर्जुन जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र से ही शुरू कर दी थी। उन्होंने 2011 में तमिल सिनेमा की ‘देइवार थिरुमगल’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। बाल कलाकार के रूप में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उसके बाद भी उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट किए है। जिसमे उन्होंने न केवल सफलता मिली बल्कि इस एक्ट्रेस ने मोटी कमाई भी की है जिससे वे रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे अमीर बालकलार बनी हुई है। छोटी सी उम्र ये एक्ट्रेस 100 से ज्यादा विज्ञापन कर चुकी है।
Sara Arjun Net Worth- 10 करोड़ रुपये
फ़िहलाल नेट वर्थ की बात करें तो, धुरंधर फिल्म में नजर आने वाली सारा अर्जुन की नेट वर्थ कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की बताई गई है। बता दे कि, उन्होंने बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए मोटी फीस चार्ज की है। जो करोड़ रुपये में है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
सारा अर्जुन इन फिल्मों में आ चुकी नजर
2011 से अपनी फिल्मों की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस की पहली हिन्दी फिल्म 6 साल की उम्र में ‘404’ थी। जिसमे उन्होंने सारा की भूमिका निभाई थी। इसी साल तमिल सिनेमा की ‘देइवा थिरुमगल’ फिल्म में रिलीज हुई थी। तो वही इसके बाद भी उन्होंने पिछले 14 सालों तक कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। जिसमे सलमान खान की फिल्म जय हो और शैवम, जज्बा, सांड की आंख, अजीब दास्तां और पोन्नियिन सेल्वन जैसी अन्य बड़ी फिल्में है।
जीत चुकी सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरुस्कार
20 साल की इस एक्ट्रेस का जन्म मुंबई महाराष्ट्र में 2005 में हुआ था। उनके पिता का नाम राज अर्जुन है। जिन्होंने कई हिन्दी और साउथ फिल्मों में काम किया है। इस एक्ट्रेस न केवल अपने अभिनय से लोगो के दिल जीते बल्कि अपनी पहले फिल्म से सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीता था। तो वही 2014 में भी उन्होंने शैवम फिल्म से सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीता था।
पूछे जाने वाले प्रश्न…
सारा अर्जुन किसकी बेटी है?
अभिनेता राज अर्जुन
सारा अर्जुन कौन है?
6 बर्ष की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाली सारा अर्जुन जिन्होंने हिन्दी और साउथ फिल्मों में काम किया है
सारा अर्जुन का जन्म कब हुआ था?
18 जून 2005
सारा अर्जुन की उम्र कितनी है?
20 साल
सारा अर्जुन की आने वाली फिल्म
धुरंधर (रिलीज डेट 5 दिसंबर 2025)

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
