Sikandar Box Office Collection Day 19: सलमान खान की सिकंदर जो भारत मे नहीं बल्कि विदेशो मे भी ग्रैंड रिलीज की गई थी लेकिन जिस प्रकार विशेषज्ञो ने फिल्म की कमाई को लेकर भविष्यवाणी की थी। उस प्राकार इसने बॉक्स ऑफिस पर नहीं किया है हालांकि फिल्म को ईद जैसे बड़े मौके पर रिलीज किया गया था जो सलमान खान की फिल्मों के लिए शुभ माना जाता है क्योकि ईद पर उनकी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करती है।
लेकिन इस बार सिकंदर सस्ते मे चली गई, दरअसल सिकंदर को रिलीज हुए 3 हफ्ते होने वाले है पर इसका कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से काफी दूर है। आज सिकंदर का 19 वां दिन आइए जानते इसका आज का हाल और टोटल कमाई के बारें मे।
Sikandar Box Office Collection
साउथ डायरेक्टर द्वारा बनाई गई सिकंदर जिसे बॉलीवुड निर्माता साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया है। जिसमे सलमान खान दोहरे किरदार मे हैं जिसमे उनका साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी समेत अन्य कलकारों ने दिया है। जिसे 30 मार्च रविवार के दिन रिलीज किया गया था। जहा इसे पहले दिन मिक्स रिव्यूज मिले पर मच बहुप्रतीक्षित फिल्म और सलमान खान की बजह से तीन दिनों मे एक बेहतरीन कमाई की। किन्तु उसके बाद सिकंदर ने धीरे-धीरे हाथ खड़े करने स्टार्ट कर दिए है। जी हा सिकंदर अब अपने अपने अंतिम समय मे हैं यानि फिल्म की कमाई डेली घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये के आंकड़े को भी नहीं छू रही।
जाट ने किया सिकंदर की कमाई को प्रभावित
इसमे कोई शक नहीं की जब से सनी देओल की जाट ने सिनेमाघरों मे कदम रखा है न केवल इसने दर्शको को अपनी और आकर्षित किया बल्कि सिकंदर का भी काफी नुकसान किया है जहा सिकंदर करोड़ो मे कमाई कर रही थी लेकिन इसके बाते ही ये लाखों मे पहुंच चुकी थी। लेकिन अब तो इसकी डेली की कमाई 30 लाख से नीचे की आ चुकी है जो दिखाता है कि, जाट ने सिकंदर के कलेक्शन को प्रभावित किया हैं।
Sikandar Box Office Collection Day 19
सलमान खान की सिकंदर को रिलीज हुए तीन हफ्ते होने वाले है किन्तु इसका कलेक्शन 150 करोड़ से भी काफी दूर है। जहा इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन 90.25 करोड़ का रहा था। जिसके बाद सिकंदर ने सेकंड वीक से 17.55 करोड़ रुपये तो वही तीसरे हफ्ते मे इसकी कमाई और गिर चुकी है कल सिकंदर का 18 वां दिन था जिसके कलेक्शन कुल 16 लाख रुपये के रहे है। जिससे सिकंदर 19 दिनों का टोटल कलेक्शन 109.76 करोड़ का हो चुका है।
तो वही आज जाट का 19 वां दिन जिसकी आंकड़े आज 20 लाख से ज्यादा नहीं दिख रहे है सेकनिल्क के अनुसार 4 बजे तक सिकंदर ने 19 वे दिन आज मात्र 0.06 करोड़ की ही कमाई की है।

सिकंदर का डे वाइज़ कलेक्शन
डे | इंडियन नेट कलेक्शन |
वीक1 | 90.25 करोड़ रुपये |
वीक 2 | 17.25 करोड़ रुपये |
डे 13 | 0.3 करोड़ रुपये |
डे 14 | 0.4 करोड़ रुपये |
डे 15 | 0.6 करोड़ रुपये |
डे 16 | 0.25 करोड़ रुपये |
डे 17 | 0.25 करोड़ रुपये |
डे 18 | 0.16 करोड़ रुपये |
टोटल कमी | 109.76 करोड़ रुपये |
डे 19 | 0.08 करोड़ रुपये |
Sikandar Worldwide Collection कितना हुआ
सेकनिल्क के मुताबिक सिकंदर का 18 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 184 करोड़ का हो चुका है। बता दे कि, इसका बजट 200 करोड़ का है। पर बर्तमान हालत देखकर अब लग रहा सिकंदर कुछ दिनों के मेहमान है। केसरी 2 के बाद इसकी कमाई और भी कम होने वाली हैं।
Note: ये आंकड़े सेकनिल्क के मुताबिक है।
ये भी पढ़े…