Sunny Deol: 80 और 90 के दशक में कई शानदार और सुपरहिट फिल्म देने वाले एक्टर सनी देओल जिनकी फिल्मी दुनिया में शुरुआत से ही ब्लॉकबस्टर फिल्म से हुई थी। किन्तु 2000 के बाद उन्हें फिल्मी करियर में लगातार असफलता मिलने लगी, यहा तक सुपरस्टार को फिल्में मिलना भी बंद हो चुकी थी। किन्तु उसी बीच उन्हें एक फिल्म हाथ लगी। जिसे निर्माता को बनाने में 4 साल लग गए थे। सनी देओल को इस फिल्म पर काफी भरोसा था। ताकि उनका फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक हो जाए लेकिन नतीजा कुछ और ही था।
सनी देओल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप
दरअसल सुपरस्टार सनी देओल जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। किन्तु 2000 के बाद उनका काफी सालों तक उनके फिल्मी करियर के बुरा समय रहा है। उनकी मूवी एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थी। जिससे एक्टर को फिल्में ऑफर होना भी बंद हो चुकी थी। किन्तु कुछ समय बाद सनी देओल के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक रही। दरअसल ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। जिसे बनाने में ही निर्माता को चार लग गए थे। ऐसे में रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म अपने कंटेन्ट को लेकर विवादों में रही थी।
क्या थी फिल्म की कहानी
उनकी ये फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ थी जिसमे दिखाए गए दृश्य और डायलॉग कुछ लोगों को पसंद नहीं आए थे। जिसके कारण इसे लेकर 2018 में हँगामा भी हुआ था। दरअसल इसकी कहानी बनारस के एक अस्सी घाट पर फिल्मायी गई थी। जिसमे सुपरस्टार सनी देओल का रोल आदर्शवादी संस्कृत पंडित का था। एक्टर का ये किरदार स्थानीय लोगों से परेशान रहता है क्योकि वे लोग नकली आध्यात्मिक गुरु बनकर विदेशी पर्यटकों को गंगा घाट पर उन्हें लूटते है। ऐसे में इस भृष्टाचार के खिलाफ सनी देओल अपनी पत्नी के साथ मिलकर लड़ाई लड़ते है।
सनी देओल की इस फिल्म ने कमाए थे मात्र इतने करोड़
ऐसे में इसने भले ही अपनी हास्य, व्यंग्यात्मक कहानी से चर्चा बटोरी थी। किन्तु लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई थी। जिसके कारण 2018 में भी सनी देओल को असफलता का सामना करना पड़ा था। ये 2018 की ये मूवी 20 करोड़ से बनी थी। किन्तु फिल्म पहले ही दिन 25 लाख पर सिमटी। रिपोर्ट के अनुसार टोटल 15 करोड़ की कमाई रही थी। बता दे कि, चन्द्रप्रकाश द्विवेदी की और से डायरेक्ट की गई इस मूवी में साक्षी तंवर जिन्होंने देओल की पत्नी का रोल निभाया था। साथ ही रविकिशन, सौरभ शुक्ला भी थे।
गदर 2 से चमकी थी किस्मत
दरअसल काफी साल बाद से असफलता का सामना करने वाले सनी देओल को फायनली 2023 में फिर से गदर के सेकंड पार्ट ने किस्मत बदली थी। इसके बाद से ही सुपरस्टार के करियर में चमत्कार हुआ है। क्योकि फिल्म ने 600 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। जिसके बाद आज एक्टर एक फिल्म को करने के लिए मोटी फीस वसूल रहे है। आगामी दो सालों के भीतर उनकी दर्जनों फिल्में रिलीज के लिए तैयार है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
