Sunny Deol Raksha Bandhan: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने रक्षा बंधन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसे खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन इस बार रक्षा बंधन मनाने के लिए एक्टर अपनी बहन से मिलने अमेरिका जा पहुंचे।
रक्षा बंधन मनाने के लिए अमेरिका गए थे Sunny Deol
हाल ही में रक्षा बंधन का त्योहार बीता है। जिसे देश भर में धूम धाम से बनाया गया है। साथ ही फिल्मी जगत के सेलिब्रेटीज़ ने भी इस त्योहार को खुसी से मनाया है। जिनके कई विडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। जिसमे कई बड़े सुपरस्टारों ने राखी वाले इस त्योहार का सेलिब्रेट किया है। अक्षय कुमार ने भी अपनी बहन के साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया है। साथ ही सनी देओल ने भी अपनी बहन के साथ इस त्योहार का जश्न का मनाया है। जिसके लिए एक्टर अमेरिका जा पहुंचे।
बहन से मिलने अमेरिका जा पहुंचे सनी देओल
सुपरस्टार सनी देओल रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए वे अपने बहन अजीता से मिलने अमेरिका जा पहुंचे है। दरअसल बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट के जरिए रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी है। इस तस्वीरे में उनकी बहन अजीता भी नजर आई है। जिनके साथ सनी काफी करीब दिखे है। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कराहट स्टाइलिश लुक के साथ व्हाइट हैट पहने नजर आए है। दोनों तस्वीर में प्यार से गले मिलते दिख रहे है।
बता दे कि, सनी अपनी बहन के साथ रक्षा बंधन का त्योहार अमेरिका के कैलिफोनिर्यो गए थे। जिसकी तस्वीर अपने इंस्टा पर शेयर की है।
कौन है अजीता चौधरी?
सभी इस बात से परिचित होगे धर्मेंद्र की 2 पत्नियां है। एक है हेमा मालिनी और दूसरी प्रकाश कौर है। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के चार बच्चे सनी देओल बॉबी देओल के साथ अजीता चौधरी और विजेता गिल है। जबकि बात करें उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की तो इनकी दो बेटियां है। जिनके नाम ‘ईशा देओल, आहना देओल है।
सनी देओल का वर्कफ्रंट
अगर वर्क फ्रंट पर नजर डाले तो, उनकी झोली में सभी बड़ी फिल्में शामिल है। जिनका इंतेजार बेसब्री से किया जा रहा है। खास कर उनकी बॉर्डर 2 के लिए जो नेक्स्ट साल 23 जनवरी को दस्तक देगी। साथ ही आमिर खान की और से प्रोड्यूस की जा रही ‘लाहौर 1947’ भी उनकी चर्चित फिल्म है। जो जल्द रिलीज हो सकती है। इनके अलाबा सनी देओल ‘रामायण’ फिल्म भी नजर आएगे। साथ ही रिपोर्ट के अनुसार एक्टर फरहान अख्तर के साथ भी एक फिल्म करने जा रहे है। जिसकी अनाउंसमेंट जल्द हो सकती है।
ये भी पढ़े…
- War 2 Day 1 Advance Booking Report: वॉर 2 की एडवांस बुकिंग खुलते ही कर डाली करोड़ो की कमाई
- Coolie Box Office Collection Prediction Day 1: कुली ने रिलीज से पहले कमाए 250 करोड़ जानिए पहले की अनुमानित कमाई
- Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 10: सन ऑफ सरदार 2 की कमाई में आई 220% की उछाल, जानिए 10 वे दिन की शानदार कमाई