Neelkamal Singh Bhojpuri Song: जहा एक तरफ भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े सुपरस्टार बोलबम सॉन्ग करने में व्यस्त है। जिनके हाल ही में रिलीज हरियर चूड़िया खातिर और पूरा दुनिया के बॉस गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे है। ऐसे में नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) भी कहा पीछे रहने वाले थे। उन्होंने पवन सिंह और खेसरी लाल यादव के सामने अपना बोलबम सॉन्ग रिलीज किया है। जो जबरदस्त तरह पर यूट्यूब पर लोगों का ध्यान खीच रहा है। जिससे ये ट्रेंडिंग में जा चुका है।
नीलकमल सिंह का ‘बोलत रहा बम बम’ सिंग मचा रहा धमाल
Video Credit: T-Series Hamaar Bhojpuri
अपनी दमदार आवाज से लोकप्रियता हासिल करने वाले सिंगर नीलकमल सिंह के गाने का असर दर्शकों पर खूब देखा जाता है। गाने में इनकी आवाज श्रोताओं को लास्ट तक बांधे रखती है। साथ ही विडियो में कुछ नया देखना को मिलता है। जिससे दर्शक बार-बार देखना पसंद करते है। लेकिन कुछ दिन पहले सावन स्टार्ट हुए है ऐसे में एक के बाद एक भोजपुरी सुपरस्टार भगवान शिव पर केन्द्रित सॉन्ग को रिलीज करने में लगे, नीलकमल सिंह भी अपना बोलबम सॉन्ग लेकर आए है। जिसे यूट्यूब पर जबरदस्त तरह से प्यार मिल रहा है।
दरअसल ‘बोलत रहा बम बम’ सॉन्ग को 12 जुलाई को T-Series Hamaar Bhojpuri चैनल पर रिलीज हुआ है। जो पवन सिंह और खेसरी लाल यादव के नए गाने को टक्कर दे रहा है। आइए जानते है
शिव भक्ति में डूबे नीलकमल सिंह
नीलकमल सिंह इस भक्ति वीडियो सॉन्ग में शिव भक्ति में डूबे नजर आए है। जिसमे वे कई भक्तों के साथ नशा करते दिख रहे है। गाना में नीलकमल सिंह की शिव के प्रति भक्ति लोगों को काफी पसंद आ रही है। 3 मिनट 39 सेकंड के इस विडियो सॉन्ग में नीलकमल फूल एनर्जी के साथ भोले के रंग में रंगे नजर आए है।
नीलकमल सिंह की आवाज का चला जादू
रोमांटिक सॉन्ग के साथ दर्शक उनकी आवाज भक्ति गीत में भी पसंद करते है। उनके इस ‘बोलत रहा बम बम’ में भी उनकी आवाज को व्यापक रूप से सराहना की गई है।
गाने के बारें में
भगवान शिव की भक्ति पर केन्द्रित इस भोजपुरी सॉन्ग का म्यूजिक डायरेक्शन एडीआर आनंद ने किया है। विडियो को डायरेक्ट पवन पाल ने किया है। गाने में लिरिक्स आशुतोष तिवारी के है। साथ ही ‘बोलत रहा बम बम’ सॉन्ग को कोरियोग्राफ कुलदीप और विशाखा ने किया है।
12 जुलाई को रिलीज हुआ नीलकमल सिंह का ये सॉन्ग यूट्यूब पर 16 वे नंबर पर ट्रेंडिंग में है। जिस पर हर घंटे तेजी से व्युज देखे जा रहे है 16 जुलाई शाम 6 बजे तक ‘बोलत रहा बम बम’ सॉन्ग को 32 लाख 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Disclaimer: लेख में जानकारी पाठकों को सूचना प्रदान करना और मनोरंजन को ध्यान में रखकर लिखी गई है जिसका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि ताजा जानकारी देना है। गाने से जुड़े सभी अधिकार निर्माता के पास है।
ये भी पढ़े…
- Power Star Trailer: पवन स्टार का धांसू ट्रेलर रिलीज, पवन सिंह ने जीते फैंस के दिल
- Bhojpuri New Holi Song: होली पर खेसरी लाल यादव के नए गाने ने मचाया धमाल
- Savan Song: सोशल मीडिया पर Pawan Singh के ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सॉन्ग का चल जादू

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।