Aarav Kumar Shefali Shah Video: अक्षय कुमार के बेटे ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह का एक ऐसा विडियो रिकॉर्ड किया था। जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है। जिसे खुद उनकी मां ट्विंकल खन्ना ने किया है। उनकी बेटे ने विडियो तब रिकॉर्ड किया जब वें उनके सामने रो रही थी। उसके बाद एक्ट्रेस ने….
रोती हुई एक्ट्रेस का विडियो किया था रिकॉर्ड
सुपरस्टार अक्षय कुमार जिनके बेटे फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से अलग रहते है। वे काफी कम बार कैमरे और पार्टी में नजर आते है। जिसकी बजह से आरव कुमार के बारें में फैंस कुछ नया जानने की कोशिश करते है। इस समय उनका का मजेदार किस्सा काफी वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने एक ऐसा पल रिकॉर्ड किया जो उस समय शेफाली शाह अपने करियर को लेकर रोती हुई नजर आ रही थी। दरअसल अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक पुराना किस्सा शेयर किया है। जो शेफाली शाह और उनके बेटे से जुड़ा है।
आरव ने झाड़ी में बैठ कर विडियो किया था रिकॉर्ड
दरअसल ट्विंकल खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक विडियो रिलीज किया है। जिसमे उन्होंने पर्सनल किस्सा शेयर किया है। विडियो में शेफाली भी मौजूद थी। उन्होंने कहां शेफाली शाह को एक समय मनचाहा रोल नहीं मिल रहा था। इस दौरान वे अपना दुखी हालत गार्डन में बैठी बता रही थी। उस समय वे भावुक थी। ऐसे में झाड़ियों के पीछे कुछ आवाज सुनाई दी उन्होंने बहा देखा तो उनका बेटा आरव कुमार शेफाली शाह का रोते हुए विडियो रिकॉर्ड कर रहा था।
ट्विंकल खन्ना की एक सलाह से करियर में सफलता का मोड़
उस दौरान अक्षय की पत्नी ने एक्ट्रेस को एक सलाह दी जिसके बाद एक्ट्रेस के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ आया था। ट्विंकल ने उन्हें सोशल मीडिया के साथ हर जगह एक्टिव रहने की बात कही थी। इसके बाद उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ आया। उनकी ‘दिल्ली क्राइम’ सीरीज जिसकी कहानी को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस ने इस सीरीज में आईपीएस के रोल में थी।
मां वाले किरदार से किया किनारा
एक्ट्रेस ने खुलासा किया 2015 में रिलीज हुई जोया निर्देशित फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के बाद उन्होंने मां वाले किरदार से किनारा कर लिया था। खास कर जिन एक्टर्स की उम्र उनसे एक या दो साल छोटी है। उन्हें ‘दिल धड़कने दो’ के बाद कपूर एंड संस, नीरजा जैसी फिल्में इसी कारण ठुकराई थी। उनका मानना था कि, एक्टर्स की मां वाले रोल से उनका करियर खत्म हो सकता है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।