Shah Rukh Khan 60th Birthday: किंग खान से मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान आज 60 साल के हो चुके है। आज 2 नवंबर को किंग खान के फैंस सोशल मीडिया पर जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे है। ऐसे इस खास अवसर पर हम इस आर्टिकल में खान की 5 सबसे अधिक कमाई वालों फिल्मों के बारें में बारें में बताने जा रहे है। जिनकी 2 फिल्मों ने फिर ने डूबते बॉलीवुड को बचाया था। चलिए जानते है…
शाहरुख खान की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

शाहरुख खान आज 2 नवंबर (2025) को अपना जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में एक्टर 60 साल के पड़ाव पर आ चुके है। जिसमे से सुपरस्टार ने 33 साल हिन्दी सिनेमा को दिए है। इस लंबे करियर में उन्होंने हिन्दी सिनेमा का नाम रोशन किया है। पीछे 90 का दशक हो या फिर 2000 से लेकर 2025 तक उनकी सफल फिल्मों का सिलसिला रुका नहीं हालांकि 2020 से पहले उनकी फिल्मी करियर में लगातार असफलता आई है
किन्तु 2020 के बाद उन्होंने फिर साबित किया कि, बॉक्स ऑफिस के असली किंग वही है। इतना ही नहीं जब बॉलीवुड का बुरा दौर चल रहा था। साउथ फिल्में भारी पड़ रही थी। तब एक्टर ने 1 हजारी करोड़ी फिल्म देकर साउथ फिल्मों की बढ़ती मांग के सामने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का नाम रोशन किया था। आइए जानते है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में….

चेन्नई एक्सपर्स
किंग खान के करियर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ टॉप 5 फिल्मों में शामिल है। ये एक्शन कॉमेडी फिल्म आज से 12 साल पहले 2013 में रिलीज की गई थी। जिसमे एक्टर राहुल मिठाईवाले किरदार में थे। आलोचाक़ों से मिश्रित समीक्षा मिलने के बावजूद भी चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर धमकेधार कमाई की थी। ये SRK की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनी थी।
- भारत से नेट कलेक्शन: 227.13 करोड़
- वर्डवाइड कलेक्शन 422 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर
इसके अगले साल बाद उनकी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ सिनेमाघरों में इस फिल्म में भी उनके साथ मुख्य रोल में दीपिका पादुकोण थी। बिग बजट से बनी SRK की 11 साल पुरानी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। उनकी पत्नी गोरी खान द्वार निर्मित जिसमे अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी भी थे।
- भारतीय नेट कलेक्शन:199.95 करोड़
- वर्ल्डवाइड कमाई: 397 करोड़

पठान
उसके बाद उनकी ऐसी फिल्म आती है। जिसने हिन्दी सिनेमा में एक बड़ा कीर्तिमान रचा था। ये फिल्म ऐसे समय पर आई थी। जब बॉलीवुड फिल्में साउथ फिल्मे के सामने बुरी तरह से पिट रही थी। साथ ही इसी फिल्म ने साउथ फिल्मों की बराबरी की थी। दरअसल 2023 की पठान ने एक हजार करोड़ के आंकड़े को पार किया था। दंगल के बाद बॉलीवुड की ये दूसरी एक हजारी करोड़ी फिल्म थी।
- भारतीय कलेक्शन: 542.09 करोड़
- वर्ल्डवाइड कमाई: 1055 करोड़

जवान
इसी साल 2023 के मध्य में फिर से उनकी एक्शन फिल्म आती है। जिसने फिर से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कराया, दरअसल 2 साल पहले रिलीज हुई ‘जवान’ जिसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने पीछे नहीं किया है। ये हिन्दी सिनेमा की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से सबसे बड़ी फिल्म है। साथ ही बॉलीवुड की तीसरी 1000 करोड़ी फिल्ल्म बनी थी।
- भारतीय कलेक्शन: 640.25 करोड़
- दुनिया भर से कमाई: 1160 करोड़

डंकी
इसी साल के लास्ट में उनकी डंकी फिल्म ने भी जबरदस्त बिजनेस किया था। ऐसे में एक साल में तीन फिल्मों से ही लगभग 2500 करोड़ का कारोबार करके उन्होंने भारतीय सिनेमा में इतिहास बना दिया था। राजुकमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट इसमे विक्की कौशल भी थे।
- भारतीय कमाई: 227 करोड़
- वर्ल्डवाइड कमाई: 454 करोड़ रुपये
Note: ध्यान दे लेख में सभी 5 फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सेकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
