अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक ऐसा दौर भी देखा जब उनकी फिल्में फ्लॉप पे फ्लॉप हो रही थी। उद दौरान का उन्होंने एक किस्सा सुनाया है। निर्माता ने फ्लॉप फिल्मों के बाद मेरे साथ कैसा व्यहार किया था।
फ्लॉप फिल्मों के कारण Akshay Kumar ने बताया कैसा होता बर्ताव
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जो आज सभी तरह के रोल से दिल जीतते है। उन्होंने बीते कुछ सालों में कॉमेडी के साथ रोमांटिक, एक्शन और चैलेंजिंग किरदार निभाए है। जिसमे उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। बीते कुछ सालों में खिलाड़ी कुमार अपने फिल्मी करियर में इतने सफल हुए है कि, वे सबसे कमाऊ एक्टर्स में एक है। वे सबसे ज्यादा टैक्स भरने की लिस्ट में भी शामिल है।
फ़िहलाल हिन्दी सिनेमा में इतने बड़ा मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं होता है। खासकर आउटसाइडर के लिए। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपने करियर में उतार चढ़ाव के बारें में बात की है। उनकी जब लगातार फिल्में फ्लॉप हो रही थी। तो उनके साथ निर्माता द्वारा कैसा व्यवहार हुआ था। इसके बारें में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है।
लगातार 15-16 फिल्में हुई फ्लॉप
एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर के संघर्षो के बारें में खुले शब्दों में बताया है। उन्होंने कहा, मैंने कई फ्लॉप फिल्में लगातार दी है। लगभग 15-16 है। मैंने हिट फिल्में भी लगातार दी है। सफलता और असफलता मिलना जिंदगी का हिस्सा है। पहले वीकेंड में जब मेरी फिल्मों का अच्छा प्रदर्शन नहीं होता तो, में निराश होकर फिर से सोमवार से नई प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट जाता हूं।
उन्होंने कहा, फिल्मों में कभी मेहनत होती है यदि फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आती तो, काफी दुख पहुंचता है। इस दौरान वे किसी बात नहीं करते, एक्टर ने कहां इस बुरा समय में मेरी पत्नी मेरा साथ देती है।
ये भी पढ़े…Akshay Kumar बेटे Aarav Kumar के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले कहा, मैं उसके फैसला का सम्मान करता हूं…
अक्षय कुमार को मिला था दूसरे एक्टर से छोटा कमरा
फिल्म इंडस्ट्री में यदि किसी एक्टर की फिल्में नहीं चलती तो, उसके साथ कैसे व्यवहार होता है वे कहते है फिल्मों का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो, आपको शानदार और बड़ा कमरा मिलता है। लेकिन फिल्मों की खराब प्रदर्शन की बजह से साधारण छोटा कमरा। करियर के शुरुआत का किस्सा सुनाते हुए कहां, ‘जब में एक ऐसी फिल्म कर रहा तो, जिसमे 2 एक्टर थे। इस दौरान दूसरे एक्टर को काफी बड़ा कमरा दिए गया क्योकि उसकी फिल्मों का प्रदर्शन हिट था।
में उस कलाकार नाम नहीं लेना चाहता, मुझे उसके मुकाबले काफी छोटा कमरा दिया गया था। ऐसा मेरी फिल्में न चलने की बजह से दिया गया था। हालांकि इस पक्षपात की मैंने आलोचना नहीं की थी। फ़िहलाल अब उनके साथ ऐसा नहीं होता है। ये घटना उनके 90 के दशक की है। जब वे लगातार फ्लॉप फिल्मों से गुजर रहे थे।
ये भी पढ़े…
- OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण की ओजी ने किया 200 करोड़ को पार जानिए छठे दिन की कमाई
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Day 1: वरुण धवन की फिल्म ने रिलीज से पहले कर ली करोड़ो की कमाई

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
