Ikkis Movie Advance Booking: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नन्दा और धर्मेन्द्र की फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है जिसकी बजह दिवंगत एक्टर है। जिन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतेजार बेसब्री से कर रहे है। ऐसे में रिलीज से पहले फैंस इसकी एडवांस बुकिंग के लिए बेकरार है। जो जल्द खुलने वाली है। आइए जानते है इक्कीस फिल्म की एडवांस टिकट कब से बुक कर पाएगे…
Ikkis Movie Advance Booking
अब 2025 में कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी, क्योकि 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है। जिसके शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। जिसकी शुरुआत इक्कीस फिल्म से हो रही है। ये 2026 की पहली फिल्म होगी, जिसके लिए फैंस काफी बेताब है। क्योकि धर्मेन्द्र जी का निधन हो चुका है ऐसे में फैंस के बीच उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने सकारात्मक माहौल बना हुआ है। ऐसे में कई दिनों से इंतेजार कर रहे फैंस अब इस नई फिल्म का जल्द टिकट बुक कर पाएगे….
Ikkis Movie की एडवांस बुकिंग शुरू होगी इस दिन से
दरअसल धर्मेन्द्र और अगस्त्य नन्दा की फिल्म एक जनवरी को रिलीज हो रही है। यानि कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में एडवांस बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन अब खबरों के अनुसार इक्कीस मूवी की एडवांस बुकिंग कथित तौर पर आज 30 दिसंबर से शुरू की जा सकती है। हालांकि निर्माता की और से इक्कीस की अग्रिम बुकिंग को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
धुरंधर की बजह से बिगड़ सकता है खेल
बता दे कि, रणवीर सिंह की धुरंधर की बजह से इसका बना बनाया सकारात्मक माहौल खराब हो सकता है क्योकि लगभग चार हफ्ते धुरंधर सिनेमाघरों में बिता चुकी है। किन्तु इस फिल्म की कमाई में बड़ा ड्रॉप देखने को नहीं मिल रहा है। अभी भी ये उम्मीदों से अधिक कारोबार कर रही है।
जो इक्कीस मूवी के लिए सही संकेत नहीं है। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि, धुरंधर नई साल के दौरान जबरदस्त बिजनेस कर सकती है। जिससे धुरंधर के क्रेज को देखते हुए अगस्त्य नन्दा की इस डेब्यू फिल्म की कमाई पर एक बड़ा असर देखने को मिल सकता है।
फिल्म के बारें में
बता दे कि, फिल्म में धर्मेन्द्र, अगस्त्य नन्दा के अलाबा मानसी चावला, डेब्यू लीड एक्ट्रेस सिमर भाटिया और एकावली खन्ना भी नजर आएगी। इस देशभक्ति फिल्म को श्रीराम राघवन की से निर्देशित किया गया है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
