Raid 2 Box Office Collection Day 24: अजय देवगन की रैड 2 जिसका कहर कई फिल्मों के रिलीज के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। जबकि रैड 2 को रिलीज के शुरुआत से ही दूसरी फिल्मों से सामना करना पड़ा हैं इसके अलाबा हाल में रिलीज हुई तीन मूवी के बाद भी रैड 2 की कमाई में गिरावट नहीं देखी जा रही है। जो दिखाता है कि, दर्शक अभी भी रैड 2 के लिए अन्य फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रुची दिखा रहे हैं।
क्योकि कल भी रैड 2 का 24 वां दिन था जहा इसने फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। जिसने 85% की ग्रोथ दिखाई हैं। चलिए जानते Raid 2 Day 24 Collection कितना किया हैं।
Raid 2 Box Office Collection
कम बजट के साथ बनाई गई क्राइम थ्रिलर फिल्म रैड 2 जिसकी कमाई अपनी लागत से ज्यादा हो चुकी है। क्योकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर के साथ रैड 2 ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे छापे है यही कारण इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका हैं। जी हा राज कुमार गुप्ता द्वारा डायरेक्ट की गई आयकर छापे मारी को दिखाती रैड 2 जो दर्शको के लिए फुल पैसा वसूल साबित हुई है।
क्योकि फिल्म में अजय देवगन की कमाल का अभिनय और रितेश देशमुख का दादा मनोहर भाई का किरदार फिल्म में रोमांच पैदा कर रहा है। जो जबरदस्त डायरेक्शन का भी कमाल हैं। जो दोनों ही पार्ट में प्रशंसा वाला रहा है। जिसकी बजह से रैड 2 हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा संग्रह कर रही है।
चौथे हफ्ते में आई थी गिरावट
अजय देवगन और वाणी कपूर की ये फिल्म जो रिलीज वाले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही थी। जिसकी बजह से ये आसानी से 150 करोड़ को काफी पार चुकी थी। इस कमाई के साथ ये 2025 की दूसरी ऐसी फिल्म बनी हैं। लेकिन शुक्रवार को 23 वे दिन ‘भूल चूक माफ’ के रिलीज होने से इसमे 42.86% ड्रॉप देखा गया था लेकिन कल फिर से इसने रिकॉर्ड ग्रोथ दिखाई हैं।
Raid 2 Box Office Collection Day 24
इस समय नॉर्थ के सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई है लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा ‘भूल चूक माफ’ लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रही है। क्योकि फिल्म एंटरटेनर साबित हुई है। लेकिन इस नई फिल्म के समाने रैड 2 ने अपना जलबा दिखाया हैं। दरअसल कल रैड 2 का चौथा शनिवार था जिसने एक तरह से रिकॉर्ड बढ़त दिखाई है। जो 85% हैं। जी हा रैड 2 ने 24 वे दिन 1.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया हैं। ऐसे में तीनों हफ़्तों से धाकड़ कमाई के साथ सेकनिल्क के अनुसार रैड 2 ने 24 दिनों से 159.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया हैं।

रैड 2 का डे वाइज़ कलेक्शन
| Day | Indian Net Collection |
| Week 1 | 95.75 करोड़ रुपये |
| Week 2 | 40.6 करोड़ रुपये |
| Day 16 | 3 करोड़ रुपये |
| Day 17 | 4.25 करोड़ रुपये |
| Day 18 | 5.65 करोड़ रुपये |
| Day 19 | 1.85 करोड़ रुपये |
| Day 20 | 2.25 करोड़ रुपये |
| Day 21 | 1.75 करोड़ रुपये |
| Day 22 | 1.75 करोड़ रुपये |
| Day 23 | 1 करोड़ रुपये |
| Day 24 | 1.85 करोड़ रुपये (अनुमानित) |
| टोटल कमाई | 159.7 करोड़ रुपये |
Raid 2 Box Office Collection Day 24 Worldwide
विदेशी कलेक्शन की बात करें तो, रैड 2 का जादू विदेशी ऑडीयंस पर देखने को मिला है। जिसकी बजह से यहा से भी इसकी कमाई शानदार हो चुकी है जो 30 करोड़ 40 लाख रुपये की हो चुकी हैं। ऐसे में रैड 2 दुनिया भर से 218 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई कर चुकी हैं। जबकि बजट 48 करोड़ था।
Note: कलेक्शन के आंकड़े सेकनिल्क के अनुसार बताए गए है।
ये भी पढ़े…
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: भूल चूक माफ ने संडे को मचाया धमाल, स्त्री 2 को पीछे कर रही?
- Bhool Chuk Maaf Budget: राजकुमार राव की एंटरटेनर फिल्म भूल चूक माफ का बजट है कुल इतना
- Kesari Veer Box Office Collection Day 3: बिग बजट फिल्म केसरी वीर की पहले संडे की कमाई, रिकॉर्ड तोड़?

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
