Sikandar Ott Release: 30 मार्च को रिलीज हुई भाईजान की सिकंदर को लेकर फैंस कई दिनों से इसकी ओटीटी रिलीज के लिए काफी दिनों से इंतेजार कर रहे थे। लेकिन आज सुपरस्टार ने जबरदस्त विडियो के साथ ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट कर दी हैं।
Sikandar Ott Release
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जो काफी समय बाद सिकंदर से बड़े पर्दे पर नजर आए थे लेकिन दर्शको ने उनकी सिकंदर को कुछ खास तव्व्जों ने दी थी। हालांकि डायरेक्टर का कहना था की भाईजान की ये फिल्म दर्शको एंटरटेन करेंगी। जो उनके फैंस को पसंद आएंगी लेकिन फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले थे। जिसकी बजह सिकंदर का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी सामान्य था लेकिन इसके बावजूद भी फैंस सिकंदर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतेजार कर रहे थे। ऐसे में अब उनके लिए खुसी की खबर आ चुकी है। दरअसल सिकंदर ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट हो चुकी जिसे अब आप आसानी से सिकंदर मूवी को मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं।
सिकंदर मूवी को कहा देखे?
बॉक्स ऑफिस पर भले इसका प्रदर्शन धीमा था। पर भाईजान के फैंस ने सिकंदर को एंटरटेनर फिल्म बताया था। ऐसे में फैंस जो मोबाइल स्क्रीन पर देखने के शोकीन है वे इसकी थिएटर से हटने के इंतेजार देख रहे थे। ये फिल्म एक महीने के बाद सिनेमाघरों में बाहर हो चुकी थी। लेकिन अब जाकर ऑफिसियल तौर पर सिकंदर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स उपलब्ध हैं। जहा आप इसे आसानी से घर पर देख सकते हैं।
क्रिएटिव विडियो के साथ हुई अनाउंसमेंट
ओटीटी पर रिलीज की घोषणा सुपरस्टार सलमान खान ने कुछ अलग ही स्टाइल में की ही जो हटकर है। जिमसे भाईजान अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे है दरअसल एक्टर ने विडियो के जरिए सोशल मीडिया पर सिकंदर की ओटीटी की रिलीज की अनाउंसमेंट की है। विडियो काफी क्रिएटिव है। जिसमे सलमान फाइट करते नजर आ रहे है। साथ ही सिकंदर मूवी का गाना भी बज रहा है।
आप देख सकते है सलमान खान क्लीन लुक के साथ काफी स्टाइलिस दिख रहे है जहा विडियो में अनाउंस करने वाले होते तभी उनके सामने कुछ गुंडों की एंट्री होती है। जहा वे उन्हें सिकंदर मूवी वाले अंदाज में मारते नजर आ रहे हैं। एक उनका डायलॉग भी सुनने को मिल रहा है। ओटीटी रिलीज का ये अनाउंसमेंट विडियो वायरल हो चुका हैं।
इतनी की थी कमाई
बता दे कि, इसे 30 मार्च को रिलीज किया गया था। फिल्म का बजट 200 करोड़ था लेकिन बॉलीवुड हंगामा के अनुसार भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल खराब रहा था। इसने महज 103 करोड़ कमाए थे और वर्ल्डवाइड 176 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ये फिल्म एआर मुरुगदास द्वारा डायरेक्ट की गई थी।
ये भी पढ़े…
- फायनली ने Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 छोडने पर Akshay Kumar को दिया ये जवाब…
- Kesari Veer Box Office Collection Day 3: बिग बजट फिल्म केसरी वीर की पहले संडे की कमाई, रिकॉर्ड तोड़?
- Bhool Chuk Maaf Budget: राजकुमार राव की एंटरटेनर फिल्म भूल चूक माफ का बजट है कुल इतना

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
