Jaat 2 Update: सनी देओल (Sunny Deol) की आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस खुसी से झूम उठेंगे, दरअसल ये अपडेट उनकी जाट 2 (Jaat 2) के डायरेक्टर को लेकर है जो इस समय चर्चाओं में है। इस फिल्म के निर्देशन के लिए 90 के दशक के सफल डायरेक्टर को चुना गया है।
Sunny Deol की Jaat 2 के निर्देशन को लेकर आई बड़ी खबर
जब से गदर 2 का आगाज सिनेमाघरों में हुआ था। तब से Sunny Deol पर निर्माता आँख बंद करके विश्वास कर रहे है। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद उनके खाते में दर्जनों एक्शन फिल्में मौजूद है। कुछ दिनों बाद से ही 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का प्रमोशन जोरों-शोरों से होने लगेगा, क्योकि फिल्म जनवरी में रिलीज होगी। ऐसे में इस सीक्वल के साथ सुपरस्टार जाट 2 (Jaat 2) से भी जुड़े है।
गदर 2 के बाद जाट का भी बॉक्स ऑफिस पर जलबा था। सबसे बड़ी बात फैंस का फिल्म को लेकर काफी बड़ी प्यार देखने को मिला था। ऐसे में अब ये सीक्वल भी आधिकारिक तौर पर बनाया जा रहा है। जहा इसके पहले पार्ट को साउथ के जाने माने डायरेक्ट गोपीचन्द मालिनेनी ने डायरेक्ट किया था। जिसमे एक्टर के जोशीले डायलॉग, जबरदस्त स्वैग साथ ही इमोशनल से भरपूर इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने लोगों के दिल जीत लिए थे। किन्तु इस बार गोपीचंद जाट 2 का निरदेशन नहीं करने वाले है।
घातक, घायल, दामिनी बनाने डायरेक्टर जुड़े जाट 2 से
जी हा सभी को पता है कि, 90 के दशक में सनी पाजी और राजकुमार संतोषी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी हिट रही है। दोनों ने कई यादगार फिल्में दी है। जैसे घायल, घातक, दामिनी ऐसे में फिर से डायरेक्टर जाट 2 को डायरेक्ट करने वाले है। पिंकविला के अनुसार सनी के इस प्रोजेक्ट को राजकुमार निर्देशित कर सकते है। निर्माता और डायरेक्टर के बीच जाट 2 के निर्देशन के लिए बात चल रही है।

दरअसल निर्माता को लगता है सनी देओल को दर्शकों को ध्यान में रखकर स्क्रीन पर प्रेजेंस करने काम उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है। उनकी पुरानी फिल्में इसका उदाहरण है। ऐसे में निर्माता जाट 2 के निर्देशन के लिए राजकुमार संतोषी को बेहतर ऑप्शन मान रहे है। अगर बात बन जाती है तो, बर्तमान समय में लाहौर 1947 के बाद जाट 2 का भी नाम इस डायरेक्टर के साथ जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़े… Thamma Box Office Collection Day 9: थामा का शानदार कारनामा हुई 100 करोड़ के क्लब में एंट्री,
सनी के साथ इस डायरेक्टर ने लाहौर 1947 बनाई है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि खबरों के अनुसार इस फिल्म में कुछ बदलाव किए जा रहे है। जिससे सिनेमाघरों में ये फिल्म देर से रिलीज की जाएगी। फ़िहलाल देखते है 90 के दशक के बाद सनी-राजकुमार की जोड़ी क्या फिर से बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी या नहीं।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
