Shahrukh Khan Viral Video: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने जन्मदिन के मौके पर अचानक फैंस से मिलने पहुंचे, किन्तु फैंस ज्यादा करीब आने के कारण पुलिस कर्मियों द्वारा उन पर लाठियां चलाई गई, ये विडियो कल रात का है। जहां लोग एक्टर के इतने करीब आ गए कि, बीच में सिक्योरिटी को आना पड़ा…
नए विडियो में Shahrukh Khan से मिलने के लिए फैंस हुए बेकाबू
किंग खान ने बीते दिन धूम धूम से अपना जन्मदिन मनाया है। कल उनके और फैंस के लिए खास दिन था। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर पर फैंस का अपने चाहते सुपरस्टार के लिए प्यार लूटा रहे थे। उनके घर के बाहर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ देखी गई थी। किन्तु एक और विडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे फैंस के सामने आए किन्तु बहुत जल्द वहा से उन्हें जाना पड़ा,
दरअसल बीती रात बर्थडे पार्टी मनाने के बाद जब किंग खान अपने फैंस से मिलने पहुंचे थे। लोग उनके इतने करीब आए कि, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। फैंस को कंट्रोल करने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों उन पर लाठियां भी चलाई गई है।
विडियो हुआ तेजी से वायरल
इस नए विडियो में, एक्टर को देखने के लिए फैंस की भीड़ नजर आ रही है। विडियो में शाहरुख खान को देखने के लिए फैंस उनसे हाथ मिलाने चाहते है लेकिन ज्यादा नजदीक आने के कारण वें पीछे चले जाते है। हालांकि उन्हें अपने फैंस के लिए हाथ हिलाया था। ऐसे में अब ये विडियो वायरल हो रहा है। शाहरुख और उनके फैंस को लेकर लोगों इस विडियो में तरह-तरह कमेन्ट कर रहे है।
इन लोगों के साथ मनाया अपना जन्म दिन
कल उन्होंने अलीबाग में अपने परिवार और तमाम फिल्मी हस्तियों के बीच अपना जन्मदिन मनाया है। उनके 60वें जन्मदिन पर कई सेलेब्स देखने को मिले है। जिसमे निर्माता और डायरेक्टर कारण जौहर, एक्ट्रेस रानी मुखर्जी तो वही फराह खान भी नजर आई।
बता दे कि, शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। जिसमे कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत सिंह, वरुण धवन, तापसी पन्नु, काजोल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी समेट कई बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है।
ये भी पढ़े… The Taj Story Budget: द ताज स्टोरी हिट हुई या फ्लॉप, जानिए कितने बजट से बनी है फिल्म
शाहरुख खान फैंस को दिया सरप्राइज़
एक्टर ने इस खास दिन पर फैंस का तोहफा भी दिया है। जिसके लिए कई दिनों से दर्शक इंतेजार में थे। ऐसे में फायनली कल अधिकारिक तौर पर अपनी आने वाली फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। जिसका नाम ‘किंग’ एक्टर इस फिल्म की काफी समय से शूटिंग भी कर रहे है।
लेकिन उन्होंने कभी अपने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। इस फिल्म से ही उनकी बेटी सुहाना खान डेब्यू कर रही। इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है।

मुझे भारतीय सिनेमा की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और फिल्मों एवं सितारों से जुड़ी दिलचस्प खबरें लिखना बेहद पसंद हैं। साथ ही अन्य बिषयों पर भी सटीक व विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँछाने का प्रयास करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ताजा विश्वसनीय, और मनोरंजक जानकारी प्रदान करना है।
